Bokaro News: मैट्रिक में 100 और इंटर की परीक्षा में 120 विद्यार्थी रहें अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: मैट्रिक में 100 और इंटर की परीक्षा में 120 विद्यार्थी रहें अनुपस्थित

बोकारो, बोकारो जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा सोमवार को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक हुई. डीइओ जगरनाथ लोहरा ने बताया कि मैट्रिक

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा सोमवार को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्वक हुई. डीइओ जगरनाथ लोहरा ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 22806 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 22706 ही उपस्थित हुए. वहीं इंटर की परीक्षा में 9410 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन 9290 उपस्थित हुए. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में पूर्वाह्न 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक चली. वहीं 12वीं की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक चली. मैट्रिक में साइंस और इंटर में बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई.

डीडीसी ने लिया जायजा, दिये निर्देश

वहीं जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. डीडीसी ने प्लस टू हाइ स्कूल लकड़ाखंदा सेक्टर दो व प्लस टू हाई स्कूल सतनपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करायी जाये, संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) जगरनाथ लोहरा समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola