भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

चतरा. तपेज स्थित कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मनिका के पूर्व

विज्ञापन

चतरा. तपेज स्थित कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह उपस्थित थे.इस दौरान नगर परिषद चुनाव पर चर्चा की गयी. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विद्यासागर आर्य को विजयी बनाने को लेकर रणनीति बनायी गयी. बूथ कमेटी को मजबूत करने लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी. नगर कमेटी को सक्रिय होकर घर-घर जाकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से अपील करने को कहा गया. मौके पर कई लोगों ने अपने विचार रखे और पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में काम करने को सलाह दी. संचालन महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, रजनीकांत सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पांडेय, शिवकुमार चौबे, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, पार्टी समर्थित प्रत्याशी विद्यासागर आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola