भाजपा सदस्यता अभियान जारी, पोठिया में दर्जनों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 9:06 PM
पोठिया. भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को भाजपा नेता व वर्तमान जिला बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के अलग- अलग तीन पंचायतों में भाजपा
पोठिया. भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को भाजपा नेता व वर्तमान जिला बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के अलग- अलग तीन पंचायतों में भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. शुक्रवार को डुबानोची,फाला तथा मिर्जापुर पंचायतों के चौपालों में मनोज सिंह सदस्यता प्रमुख ने बताया कि इस अभियान के दौरान मिर्जापुर में 20 फाला में 40 तथा डुबानोची में 14 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई. बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र के तहत भाजपा सदस्यता अभियान पिछले एक पखवारे से जारी है. जो प्रखंड के अलग- अलग इलाकों में अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव के चौपालों में लोगों को इकट्ठा कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी व जनकल्याणकारि योजनाओं से लोगों को जागरूक करने के साथ साथ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं. इस अभियान में शिव लाल सुरेन अध्यक्ष जनजाति मोर्चा,प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव साह,प्रखंड उपाध्यक्ष लखन किस्कू, विष्णु सिंह अमर सिंह,पूर्व मुखिया सह चेयरमैन प्रहलाद सिंह,सहित एक दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. –
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










