बांग्लादेशी महिला समेत पांच घुसपैठिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अवैध प्रवेश के एक प्रयास को नाकाम करते हुए एक बांग्लादेशी महिला सहित कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अवैध प्रवेश के एक प्रयास को नाकाम करते हुए एक बांग्लादेशी महिला सहित कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 45वीं वाहिनी एसएसबी की डी समवाय, कुनौली द्वारा की गई. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सीमा चौकी कुनौली चेक पोस्ट 02 (बीपी संख्या 223 के निकट) पर ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मियों ने कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते एवं जांच से बचने का प्रयास करते हुए देखा. ड्यूटी पर तैनात पोस्ट कमांडर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी को चेक पोस्ट पर बुलाकर पहचान संबंधी दस्तावेजों की मांग की. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एती अख्तर (28 वर्ष), पुत्री हारून रशीद, निवासी गाजीपुर, बांग्लादेश, मो शाकिब (25 वर्ष) एवं मो बिलाल (25 वर्ष), दोनों निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश, प्रमोद प्रसाद (24 वर्ष) एवं रमेश कुमार निवासी सप्तरी, नेपाल के रूप में की गयी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी व्यक्ति नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. मो शाकिब ने दावा किया कि उसने लगभग तीन वर्ष पूर्व जॉर्डन में एती अख्तर से विवाह किया था, हालांकि विवाह से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. साथ ही बांग्लादेशी महिला के पास भारत आने हेतु कोई वैध वीज़ा भी नहीं पाया गया. इसके पश्चात एसएसबी द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु थाना कुनौली को सौंप दिया गया. एसएसबी ने स्पष्ट किया कि बल सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध आवागमन, घुसपैठ एवं तस्करी की रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola