बाइक चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,घैलाढ़ परमानंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के बलुआहा गांव वार्ड नंबर आठ में 26 नवंबर की रात चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली. बाइक मालिकों ने

विज्ञापन

प्रतिनिधि,घैलाढ़ परमानंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के बलुआहा गांव वार्ड नंबर आठ में 26 नवंबर की रात चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली. बाइक मालिकों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार बलुआहा वार्ड आठ निवासी जय नारायण यादव के पुत्र संजय कुमार ने बाइक दरवाजे पर खड़ी कर खाना खाने गये थे. इसी क्रम में चोरों ने चोरी कर ली. वही बलुआ निवासी सुदित यादव के दामाद दीपक कुमार ने दरवाजे पर बाइक लगाकर सोने चले गए. सुबह बाइक नहीं थी. उन्होंने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola