Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव निवासी अंजन यादव की 45 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी की मौत वाहन की चपेट में आने

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के शेखपुर चमन गांव निवासी अंजन यादव की 45 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी की मौत वाहन की चपेट में आने से हो गयी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात्रि महिला बाहर शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान सड़क पर ट्रक ने धक्का मारकर फरार हो गया. रात होने के कारण घटना की जानकारी परिजनों को कुछ देर बाद मिली. परिजनों ने घटना की सूचना बुधामा ओपी अध्यक्ष जियुत राम को दी. घटना की जानकारी मिलते ही बुधमा ओपी प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी. वही सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा के तहत उचित मुआवजा प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola