ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन : जिलाध्यक्ष

कटिहार. जदयू शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जदयू का पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा. इसी कड़ी में कटिहार जिले में आगामी आठ दिसंबर को कार्यकर्ता जिला सम्मेलन
कटिहार. जदयू शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जदयू का पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा. इसी कड़ी में कटिहार जिले में आगामी आठ दिसंबर को कार्यकर्ता जिला सम्मेलन होना तय किया गया है. जिसकी सफलता की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला अतिथि गृह में जदयू की एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने किया. जबकि बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष अमित साह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रभारी सुनील कुमार, बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, प्रदेश महासचिव राजकुमार गुप्ता, सभी विधानसभा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे, मौके पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि जदयू के शीर्ष के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जहां आगामी आठ दिसंबर को कटिहार जिला में कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन होना है. जहां जदयू के कई शीर्ष नेता कटिहार पहुंचेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया जाएगा, यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला में अब तक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा. बड़ी संख्या में जदयू के सिपाही इस सम्मेलन में भाग लेंगे, इस अवसर पर आशा सुमन, निरंजन पोद्दार, अभिषेक सिंह, रमेश महतो, विवेक पटेल, लड्डू सिंह, बलराम पोद्दार, राजीव पूर्वे, मनोज कुशवाहा, राजा राम कुशवाहा, प्रमोद शाह, प्रमोद राय, सज्जन राय, विक्रम राय, विनोद सिंह, पप्पू राय, केशव, उमर, राजेश, लालू यादव, शाहिद इकबाल, के साथ सेक्टर अध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




