अगुवानी के बबराहा में आग लगने से तीन घर जले

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 10:25 PM

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत बबराहा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में घर में रखे सारे सामान जलकर राख

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत बबराहा गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी. अगलगी की घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची. लेकिन वाहन को वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों के मुताबिक रास्ता काफी सकरी होने के चलते दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई. हालांकि तब तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था. घटना में प्रमोद यादव पिता स्व भोला यादव, मुकेश यादव पिता स्व उमाकांत यादव एवं सुनील शाह पिता स्व बिंदेश्वरी साह के घर एवं उसमें रखे कपड़े बर्तन अनाज नगदी जलकर राख हो गये. वर्तमान मुख्य प्रतिनिधि सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दी गई है. पीड़ित परिवारों को आवश्यक मदद उपलब्ध करवाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola