ePaper

अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated at : 19 Nov 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का डीएम ने किया निरीक्षण

सहरसा. सदर अनुमंडल के तहत मुरली बसंतपुर ग्राम पंचायत के मुरली राजस्व ग्राम में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का डीएम ने

विज्ञापन

सहरसा. सदर अनुमंडल के तहत मुरली बसंतपुर ग्राम पंचायत के मुरली राजस्व ग्राम में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का डीएम ने निरीक्षण प्रयोगकर्ता कृषि समन्वयक प्रताप रंजन रमण द्वारा संपादित किए जा रहे फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने प्रयोगकर्ता से खेसरा चयन से लेकर फसल कटनी प्रयोग की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की. यह फसल कटनी प्रयोग किसान बुचकुन यादव के खेसरा संख्या-1686 में संपादित की गयी एवं इस कटनी प्रयोग से 10 गुना 5 मीटर में फसल की उपज 16 किलो 910 ग्राम प्राप्त हुआ. जिला पदाधिकारी के साथ इस निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कहरा प्रखंड के सभी किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक मौजूद थे. डीआरएम आज करेंगे निरीक्षण सहरसा . समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव बुधवार को सहरसा जंक्शन का निरीक्षण करेंगे. समस्तीपुर से सहरसा विंडो ट्रॉली निरीक्षण करते हुए पहुंचेंगे. रेल अधिकारियों के मुताबिक शाम चार बजे के बाद सहरसा जंक्शन का निरीक्षण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola