42 हजार बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियो की दवा

Updated:
विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के 19 पंचायत व नगर पंचायत में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. यह अभियान 21 नवंबर तक चलेगा. सोमवार को परबत्ता बस स्टैंड

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के 19 पंचायत व नगर पंचायत में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी. यह अभियान 21 नवंबर तक चलेगा. सोमवार को परबत्ता बस स्टैंड पर बीडीओ संतोष कुमार पंडित एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कशिश ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कशिश ने बताया कि इस अभियान में 37 सुपरवाइजर, 132 टीम गठित की गयी. जो घर घर जाकर 0- 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिला रहे हैं. अभियान के प्रथम दिन रविवार को 8937 बच्चों को दवा पिलायी गयी. पल्स पोलियो ड्यूटी में लगे सभी कर्मी डोर टू डोर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायेंगे. इस कार्य में जवाब देही तय है. किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola