40 हजार रुपये जमा करने पहुंची थी महिला, शातिर ले भागा

Updated:
विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर के यूनियन बैंक सीएसपी पर 40 हजार जमा करने आयी महिला के रुपये का थैला शातिर लेकर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने रीना देवी पति अशोक

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर के यूनियन बैंक सीएसपी पर 40 हजार जमा करने आयी महिला के रुपये का थैला शातिर लेकर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने रीना देवी पति अशोक शर्मा लादूगढ़ शर्मा टोला निवासी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि जानकीनगर चोपड़ा बाजार की एसबीआइ शाखा से 40 हजार निकासी कर यूनियन बैंक के सीएसपी में जमा करने गयी. वहां बताया गया कि अभी साइट नहीं खुला है. दो बजे आने की बात कहीं. इसी दौरान कुछ युवक रुपये का थैला लेकर भाग निकले. सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी उक्त युवक को तलाशने का प्रयास किया. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. उधर रुपए भरा थैला गायब होने के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था. वह घंटों बैठकर रोती रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola