ePaper

21 कार्टून विदेशी शराब जब्त

Updated at : 27 Sep 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
21 कार्टून विदेशी शराब जब्त

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज पुलिस नेगश्ती के दौरान शुक्रवार को एक बंगाल नंबर की कार से 21 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान वाहन चालक फरार होने में

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज पुलिस नेगश्ती के दौरान शुक्रवार को एक बंगाल नंबर की कार से 21 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा. एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल के विधाननगर से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क ठाकुरगंज -मुरारीगच्छ पर ठाकुरगंज पुलिस वाहन जांच में संध्या में जुटी हुई थी. तभी अचानक एक बंगाल नंबर शिफ्ट वाहन पुलिस टीम को देखते हुए तेज रफ्तार से भागने लगा. जिसके बाद ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया. फुलवाशा के समीप वह वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला. लेकिन चालक फरार हो गया था. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब कार्टन मे रखे हुए थे. जिसके बाद वाहन जब्त करके पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. कुल 21 कार्टून में दौ से अधिक विदेशी शराब होने की आशंका है. कार्टन के साथ बोरी में फ्रूटी टाइप के विदेशी शराब के 139 पाऊच मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola