15 वर्षीय गुमशुदा किशोर की बरामदगी की गुहार

एक माह पहले हो गया गुमशुदा, अब तक नहीं चला पता सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव से एक माह पहले खेलने के क्रम में गुमशुदा
एक माह पहले हो गया गुमशुदा, अब तक नहीं चला पता सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव से एक माह पहले खेलने के क्रम में गुमशुदा हो गया एक 15 वर्षीय किशोर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. लापता किशोर के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर पुत्र बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध में पुलिस को दिए आवेदन में बदिया गांव के वार्ड संख्या 05 निवासी रामविलास सिंह ने कहा कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार एक माह पहले 10 अक्तूबर को घर के आगे खेल रहा था. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. काफी दिनों तक रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर निजी स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. अंत में थक हार कर 23 अक्तूबर को बख्तियारपुर थाना पुलिस को आवेदन देकर पुत्र बरामदगी की गुहार लगायी है. लेकिन अब तक पुलिस भी पुत्र को खोज नहीं पायी है. इतने दिनों बाद भी पुत्र का पता नहीं चल पाने कि वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




