West Bengal Breaking News : निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण संबंधित विधेयक को अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण संबंधित विधेयक को अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने निजी स्कूलों पर नियंत्रण के लिए राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन इस विधेयक को राज्यपाल द्वारा मंजूरी नहीं दी जा रही है. ऐसी ही जानकारी राज्य सरकार की ओर से कलकत्ता हाइकोर्ट में दी गयी है. गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाइकोर्ट में बताया कि निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण के लिए कैबिनेट द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव सहमति के लिए राज्यपाल के समक्ष है. गौरतलब है कि गुरुवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि से संबंधित कई मामलों की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने ऐसी शिकायत की है.निजी और एंग्लो-इंडियन स्कूलों में स्कूल-फीस बढ़ोतरी, शिक्षकों की गुणवत्ता और उन शिक्षकों के वेतन को लेकर एकाधिक मामले चल रहे हैं.
बशीरहाट के उपनगरीय जेल में विचाराधीन कैदी की मौत
उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट महकमा के के उपनगरीय जेल में एक विचाराधीन कैदी के अस्वाभाविक मौत की घटना को लेकर सनसनी फैल गयी. मृतक नाम बिश्वजीत नाइया (35) है. वह उत्तर 24 परगना जिले हारोड़ा थाना क्षेत्र के चौरा ग्राम इलाके का रहनी है.मालूम हो कि 21 जुलाई 2021 को तृणमूल शहीद दिवस पर सुप्रीमो ममता बनर्जी के भाषण का सीधा प्रसारण करने के लिए विशाल स्क्रीन लगाने को लेकर तृणमूल में गुटीय संघर्ष हो गया था. इस संघर्ष में 65 वर्षीय लक्ष्मी मंडल और 32 वर्षीय संन्यासी सरदार की मौत हो गयी.
बंगाल में निवेश लाने के लिए सितंबर मे स्पेन व दुबई की यात्रा पर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन और दुबई की यात्रा की योजना बना रही थी आखिरकार विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यात्रा की इजाजत दे दी है.नबान्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 12 सितंबर को स्पेन के लिए रवाना होंगी. इसके बाद उनका 23 सितंबर को दुबई होते हुए कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है.
वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में आज धर्मतला में रैली का किया है आह्वान
वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में आज धर्मतला में एक रैली का आह्वान किया है. इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, मुद्रा का अवमूल्यन, भेदभाव समेत कई मुद्दों पर रैली निकाली गई. 1959 में खाद्य आंदोलन में 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी. वाम मोर्चा ने खाद्य आंदोलन की स्मृति में हर साल एक रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया था.
सीबीआई के नोटिस से दमकल मंत्री सुजीत बोस ने फिर किया इंकार
दमकल मंत्री सुजीत बोस ने दावा किया कि नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला. उनका कहना है कि मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची जा रही है, साजिश के पीछे कौन है, दोषियों की तुरंत जांच की जानी चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए .
ग्रुप डी भर्ती मामले में आरोपी प्रसन्ना को जमानत देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूल के ग्रुप-डी स्टाफ भर्ती मामले के बाद कक्षा 9 व 10 वीं शिक्षक भर्ती मामले में ‘बिचौलिया’ प्रसन्नकुमार रॉय की जमानत याचिका खारिज कर दी है. गुरुवार को हाईकोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई हुई.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए