West Bengal Breaking News : डेंगू की रोकथाम के लिए ड्रोन उड़ाकर मच्छरों के लार्वा की खोज जारी
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रद्द किया अमेरिका दौरा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार को विदेश यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है. हालांकि राजभवन ने आधिकारिक तौर पर बोस की विदेश यात्रा के बारे में कुछ भी घोषणा नहीं की है. गौरतलब है राज्यपाल अमेरिका में एक साहित्यिक सम्मेलन में भाग लेने के लिये जा रहे थे. उन्हें अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से भी मुलाकात भी करनी थी. हालांकि अब राज्यपाल का विदेश दौरा ही रद्द हो गया है.
जादवपुर में छात्रावास की छत पर फंदे पर लटकी मिली नर्सिंग की छात्रा
जादवपुर इलाके में छात्रावास (पीजी) की छत पर फंदे से लटके हालत में नर्सिंग की छात्रा का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. घटना जादवपुर के ग्रीन पार्क इलाके की है. मृत 22 वर्षीय छात्रा का नाम मल्लिका दास बताया गया है. वह बाइपास में एक निजी अस्पताल में नर्सिंग विभाग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी.खबर पाकर जादवपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में मल्लिका के कुछ सहपाठियों ने बताया कि मल्लिका हमेशा खुशमिजाज रहती थी. इसलिए कोई भी यह मानने को तैयार नहीं है कि उसने आत्महत्या की है. शव की हालत देखकर शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.
प्रेम जाल में फांसकर 30 लाख ठगने के बाद किया दुष्कर्म
अपने प्रेम जाल में फंसाकर कोलकाता की एक युवती से पहले 30 लाख रुपये ठगने के बाद उससे शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गये हैदराबाद के एक मॉडल को पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने बंजारा हिल्स इलाके से गिरफ्तार किया है. उसे रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. आरोपी से पूछताछ कर ठगी के रुपये को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.
शांति निकेतन मेडिकल कॉलेज के स्नातक की छात्रा का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी
जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र की अस्वाभाविक मौत की घटना के बाद अब बीरभूम जिले के बोलपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मुकुल स्थित शांतिनिकेतन मेडिकल कॉलेज की एक स्नातक की छात्रा का हॉस्टल में फांसी से झूलता शव मिलने की घटना के बाद से रविवार देर रात से ही समूचे हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस पर लगे जबरन वसूली के आरोपों की सीआईडी जांच का दिया आदेश
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस पर लगे जबरन वसूली के आरोपों की सीआईडी जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया कि दालखोला इलाके में पत्थर लदे ट्रक से पुलिस की वसूली का वीडियो फुटेज कोर्ट में जमा किया जाये. सीआईडी जांच के साथ-साथ वीडियो फुटेज की फॉरेंसिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं. वीडियो फुटेज से पता चलता है कि पैसे नहीं देने पर दालखोला में पत्थर लदे दो ट्रकों को अवैध तरीके से रोक लिया गया था.
लीप्स एंड बाउंड्स के निदेशकों की संपत्ति को लेकर न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने उठाया सवाल
कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अमृता सिन्हा (Amrita sinha) ने सीईओ अभिषेक बनर्जी सहित लीप्स एंड बाउंड्स के निदेशकों की संपत्ति पर सवाल उठाया है .उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई के अधिकारियों को इन मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने के लिए सोमवार को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई शाम 4:15 बजे होगी. जांच में शामिल सभी अधिकारियों को उस समय के भीतर कोर्ट पहुंचना होगा.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए