Live Updates

West Bengal Breaking News LIVE : पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीरभूम तृणमूल विधायकाें के साथ अभिषेक की बैठक

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अनुब्रत मंडल को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है. अब 9 दिसबंर को अनुब्रत मंडल के मुद्दे पर अगली सुनवाई होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बैरकपुर का एक ऐसा स्कूल जहां पढ़नेवाले मात्र 4 और पढ़ानेवाले है 17

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित अधिकतर सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. छात्रों के अनुपात में शिक्षक नहीं हैं. इसके चलते एक शिक्षक दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ा रहे हैं. लेकिन उत्तर 24 परगना के बैरकपुर शिल्पांचल की कहानी इससे काफी जुदा है. यहां दर्जनों ऐसे स्कूल हैं, जहां गिनती के विद्यार्थी हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर शिक्षक नियुक्त हैं. इसका खुलासा हाल ही में आरटीआइ के जरिये हुआ है. आरटीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक, बैरकपुर शिल्पांचल में 45 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां 20 से भी कम विद्यार्थी पढ़ते हैं.

विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिले शुभेंदु 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग हमेशा ही चलता रहा है. लेकिन शुक्रवार को विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री के बुलाए जाने पर शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान विधायक अग्निमित्रा पाल और मनोज टिग्गा भी इस दौरान मौजूद थे. विधानसभा में पहली बार नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ममता के कार्यालय में गए और उनसे मुलाकात की. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस कार्यभार संभाला है. उनके शपथ के समय पर काफी हंगामा हुआ था. अब आज अचानक आज मुख्यमंत्री और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुलाकात बंगाल की राजनीति में बदलाव तो नहीं ला रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में चल रहे दलाल राज पर कार्रवाई का दिया आदेश

मुर्शिदाबाद में नदिया के तृणमूल नेता की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता की मुर्शिदाबाद में बदमाशों ने हत्या कर दी. वह निजी काम से मुर्शिदाबाद गये थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है. उनका नाम मतिरुल शेख बताया गया है. वह नदिया जिले के करीमपुर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता थे. उन्हें नाजुक स्थिति में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लाया गया, जहों उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनकी पत्नी नारायणपुर-2 क्षेत्र की पंचायत प्रधान है. हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव है. नदिया जिला तृणमूल कांग्रेस ने इसके लिए विपक्ष को जिम्मेवार ठहराया है.

पश्चिम बंगाल में छोटी हिलसा को पकड़ने पर लगेगी रोक

पश्चिम बंगाल कीमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में बताया राज्य में हिलसा मछली की संख्या बढ़ाने के लिए डायमंड हार्बर में हिलसा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र स्थापित किये गये हैं. इससे राज्य में हिलसा की संख्या बढ़ी है. हिलसा के मामले में हम आत्मनिर्भर बन गये हैं. अब हमें पड़ोसी देश बांग्लादेश से आयात करने की आवश्यकता नहीं.

ट्रेन के देरी से चलने को लेकर यात्रियों ने रेल लाइन अवरोध कर किया प्रदर्शन

बीरभूम जिले के मुरारई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह रेल लाइन अवरोध कर यात्रियों ने ट्रेनों के आवागमन को बाधित कर प्रदर्शन किया. इसके कारण रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में आरपीएफ और रेल पुलिस उतारे गये. दैनिक यात्रियों का आरोप है कि प्रतिदिन लोकल ट्रेनों को लेट कर दिया जा रहा है. इस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola