Live Updates

West Bengal Breaking News : मुख्यमंत्री ने अभिषेक के वादे के अनुसार धूपगुड़ी उपमंडल किया घाेषित

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अभिषेक के वादे के अनुसार धूपगुड़ी उपमंडल किया घाेषित

धूपगुड़ी एक अलग उपमंडल होगा. उपचुनाव के लिए प्रचार करते समय अभिषेक बनर्जी ने व्यावहारिक रूप से इस वादे की घोषणा की थी. जिस पर राज्य के विपक्ष ने सवाल उठाया था. उनका सवाल था कि अलग उपमंडल बनाने का निर्णय सरकार को लेना चाहिए. हालांकि विदेशी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धूपगुड़ी को उपमंडल घोषित किया है.

कुंतल के पत्र की संयुक्त जांच के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कुंतल घोष के पत्रों की संयुक्त जांच के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रूख किया है. सीबीआई ने हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल-न्यायाधीश पीठ के समक्ष याचिका दायर की है. हाल ही में, कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने कुंतल घोष के उन पत्रों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई और कोलकाता पुलिस) द्वारा संयुक्त जांच का आदेश दिया, इसमें उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने उसी विशेष अदालत के न्यायाधीश के साथ ही एक स्थानीय पुलिस स्टेशन को भेजा था. अब सीबीआइ ने विशेष अदालत के उस आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

ममता बनर्जी ने इंद्रनील को लौटाया बाबुल का पर्यटन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन और दुबई यात्रा से पहले कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर थी. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपनी रवानगी से पहले सोमवार को मंत्रीमंडल में फेरबदल कर दिया है. दो बातें स्पष्ट हैं एक तो ममता ने बाबुल सुप्रियो की जिम्मेदारी थोड़ी कम कर दी है. इसके साथ ही वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की अहमियत बढ़ गयी है. बाबुल से पर्यटन ले कर इंद्रनील सेन को दे दिया गया है. इंद्रनील पूर्व में पर्यटन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे. वन के साथ, सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक पुनर्निर्माण कार्यालयों में से एक ज्योतिप्रियो को दिया गया था.

मैड्रिड में ला लीगा बॉस से मिलेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन यात्रा की शुरुआत ‘फुटबॉल मीटिंग’ से होगी. गुरुवार को 14 सितंबर को ममता मैड्रिड में ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेवेज के साथ बैठक कर रही हैं. सोमवार को ला लीगा ने ट्वीट कर बैठक की जानकारी दी है.

कालना के लापता शिक्षक का मिला शव

पूर्व बर्दवान के कालना रेल गेट इलाके से लापता शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के वास्ते बर्दवान सदर अस्पताल भेज दिया है. मृत शिक्षक का नाम दयाल मलिक(43) बताया गया है. वह नसरतपुर पारुलडांगा उच्च विद्यालय के शिक्षक थे. वह रविवार से लापता थे. सोमवार को उनका शव मिलने से संबद्ध स्कूल व परिवार में मातम है. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

विधानसभा से अनुपस्थित पार्टी विधायकों से तृणमूल ने मांगा जवाब

विधानसभा में ‘पश्चिम बंग दिवस ‘ तय करने को लेकर जो प्रस्ताव लाया गया था उसमें तृणमूल के कई विधायक शामिल नहीं हुए थे. इस बार तृणमूल शीर्ष नेतृत्व उनसे जवाब मांगने जा रहा है. तृणमूल परिषद पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह विधानसभा के मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय अनुपस्थित विधायकों से मामले की जानकारी लेंगे. मौजूदा मानसून सत्र में तृणमूल ने शोभन देव के नेतृत्व में एक अनुशासन समिति का गठन किया है. विधायकों के बीच अनुशासन बनाए रखने के लिए इस समिति का गठन किया गया है. शोभन देव की अध्यक्षता में समिति में नगर मंत्री फिरहाद हकीम, बिजली मंत्री अरूप विश्वास, वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और वन राज्य मंत्री बीरबाहा हंसदा शामिल हैं. यह कमेटी चेयरमैन का जवाब मिलने के बाद समीक्षा करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola