Live Updates

Weather Forecast Updates: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व में ठंड और बढ़ सकती है. कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड 

छत्तीसगढ़ में रात में ठंड का असर दिखने लगा है. बादल साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने वाली है. विभाग के मुताबिक, प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है.

अगले सप्ताह से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुरू हो जाएंगी सर्दियां

देश के अधिकांश प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह में सर्दियां शुरू हो जाएंगी. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 6 से 7 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान के गिरने की संभावना है.

उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दस्तक दी, यहां होगी बारिश

आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है. आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई. विभाग ने दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है.

दो नवंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है. तमिलनाडु में हर साल औसतम 914 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसमें से लगभग 48 प्रतिशत बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान दर्ज की जाती है.

उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बहुप्रतीक्षित उत्तर-पूर्वी मानसून ने शनिवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है. तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है. आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, आज 29 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई.

गुजरात के कच्छ में भूकंप का झटका, तीव्रता 3.2 मापी गई

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किये गये. तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola