Weather Forecast LIVE Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्य का मौसम
Surat: A commuter rides a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Surat, Thursday, June 16, 2022. (PTI Photo)(PTI06_16_2022_000277B)
Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है. इधर झारखंड में बारिश का दौर रविवार को भी जारी है. बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक और लो प्रेशर एरिया बनने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. अगले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, तब राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए थे. मौसम कार्यालय ने लाल किले के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को एक विशेष पूर्वानुमान जारी कर कहा कि सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गत शनिवार शाम से ही बारिश हो रही है. राज्य के राजस्व विभाग के मुताबिक एक जून से शनिवार तक छत्तीसगढ़ में औसत 814.9 मिमी बारिश हुई है. रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार दोपहर बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर,दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार और सुकमा में भारी बारिश के आसार हैं.
रांची में लगातार बारिश
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार रांची, पश्चिमी सिंघभूम के कई हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा
दिल्ली में रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया और इसके और भी कम होने की संभावना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे जलस्तर 205.88 मीटर से घटकर रविवार को सुबह आठ बजे 204.83 मीटर पर पहुंच गया.
उत्तर प्रदेश में बारिश
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. सुबह 7 बजे कानपुर में आसमान में काले घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ाई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए