Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: पीलीभीत में दो बाइक के बीच टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद लापता चल रहे अतीक अहमद के दो नाबालिग बेटों को लेकर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी.उमेश पाल की सोमवार को श्रद्धांजलि सभा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के दस न्यायमूर्ति स्थायी हो गए हैं, उन्हें शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा में गाड़ी ने मारी टक्कर, सात महिला घायल

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा में गाड़ी ने टक्कर मार दी.हादसे में 7 महिला श्रद्धालु घायल हुए. बताया जा रहा है सभी लोग खुर्जा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें पूरा मामला बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के भैसोली कट का है.

पीलीभीत में दो बाइक के बीच टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

पीलीभीत में दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत. भिड़ंत में दो की मौके पर मौत. मृतकों में एक मासूम भी शामिल. महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं. अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा. बता दें पूरा मामला पीलीभीत टनकपुर हाईवे के अड़बारा गांव का है.

श्रीचित्रगुप्त मंदिर में सीएम योगी ने पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबको अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए. क्योंकि हम अपनी विरासत को विस्मृत करके कभी आगे नही बढ़ सकते और न ही कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता है. वर्तमान पीढ़ी के लोगों का दायित्व है कि गौरव की अनुभूति करते हुए विरासत का संरक्षण व संवर्धन करें.

सीएम योगी सोमवार को श्रीचित्रगुप्त मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया.

सीएम ने कहा कि चित्रगुप्त मंदिर स्थापना काल से ही राष्ट्र प्रेरणा व राष्ट्र भक्ति के रूप में खुद को स्थापित करते हुए सतत समाज के हर तबके को एक नई उर्जा प्रदान करता है. इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी ने भगवान श्रीचित्रगुप्त की प्रतिमा समक्ष पूजा की और उनकी आरती उतार लोक मंगल की कामना की. उन्होंने 139.80 लाख रुपये की लागत से किये गये सौन्दीर्यकरण के कार्यों का लोकार्पण किया.

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में एंबुलेंस में लगी आग

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में एंबुलेंस में आग लग गई. अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई. भीषण आग लगने से एंबुलेंस जलकर राख हुई. बता दें पूरा मामला सदर कोतवाली के जिला महिला अस्पताल का है.

शाहिस्ता परवीन की अर्जी पर लगी तारीख, अगली सुनवाई 15 मार्च को

शाहिस्ता परवीन की अर्जी पर आज तारीख लगी. अब अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी. कोर्ट में पुलिस ने अपनी आख्या रिपोर्ट पेश की. कोर्ट से शाहिस्ता परवीन के वकील ने बहस के लिए समय मांगा है.

नोएडा पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग कनेक्शन का किया खुलासा

नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग कनेक्शन का खुलासा किया है. MBBS मां की इंजीनियर बेटी नेटवर्क चला रही थी. महिला इंजीनियर समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इनके पास से 25 लाख की ड्रग्स की गोलियां बरामद हुई हैं. बताया जा रहा है विदेशों से MDMA ड्रग्स मंगाकर सप्लाई करते थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola