UP Breaking News Live: गोरखपुर के एक होटल में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
UP Breaking News Live: नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से विशेष विमान के जरिये बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी किया. यूपी के तमाम खबरों के लिए आप बने रहे प्रभात खबर के साथ.
यूपी की टॉप 10 खबरें प्रभात खबर पर…
मनीष गुप्ता हत्याकांड में सीएम योगी ने दिए बुलडोजर चलाने के आदेश
Lucknow News: पिछले साल गोरखपुर के होटल में हुए चर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलिस अधिकारी का लखनऊ स्थित मकान रविवार को जमींदोज कर दिया गया. कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी जगत नारायण सिंह का राजधानी के चिनहट में अवैध 3 मंजिला मकान था. इस हत्याकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बुलडोज़र से कार्रवाई की गई है.
मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे सीएम योगी
यूपी में दोबारा सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे. इस बीच वे अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे. उन्होंने विंध्याचल मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की.
बलिया : यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले का मास्टमाइंड गिरफ्तार
UP Board Paper Leaked: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक करने वाला मास्टमाइंड निर्भय नारायण सिंह अपने सहयोगी राजीव प्रजापति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से 30 सादी कॉपी सहित सॉल्व की हुईं कॉपी भी बरामद की गई हैं. वहीं, गिरफ्तारी के समय उसके पास से अंग्रेजी के पेपर की फोटोकॉपी भी बरामद की गई हैं. बता दें कि बलिया के महाराजी कॉलेज भीमपुरा में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ था. इसके बाद से ही प्रदेश में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी. उम्मीद है कि मास्टरमाइंड के गिरफ्तार होने के बाद कई बड़े खुलासे होंगे.
लालगंज के एसडीएम मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार
प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में तैनात कर्मचारी सुनील शर्मा को एसडीएम ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. पिटाई से मौत के बाद भी जिला प्रशासन जांच नहीं कर रहा था. इसके बाद नाराज तहसील कर्मियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मामले की जांच शुरू होते ही एसडीएम विक्रम सिंह फरार बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
नवंबर में हो सकता है नगर निकाय चुनाव
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है, प्रदेश यह चुनाव नवंबर में हो सकता है. इसके लिए वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. चुनाव को लेकर जल्द ही विभागीय मंत्री के साथ अधिकारियों की मीटिंग हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए