Live Updates

UP Breaking News Live: स्वामी प्रसाद मौर्य: दबाव में लिखाई गई FIR, शूद्र समाज के सम्मान की बात करना अपराध नहीं

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य: दबाव में लिखाई गई FIR, शूद्र समाज के सम्मान की बात करना अपराध नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान को लेकर उन पर एफआईआर दर्ज करने पर इसे गलत ठहराया है. उन्होंने कहा, ‘मेरे न रहने पर भी मेरा नाम एफआईआर में शामिल करना इससे साबित होता है कि यह दबाव में थाने में बैठकर मजबूरी में एफआईआर लिखी गई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और शूद्र समाज के सम्मान की बात करना, आपत्तिजनक टिप्पणी को हटाने की मांग करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता.

सपा राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद शिवपाल याव बोले- सरकार बनाना है मिशन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम सबका मिशन सरकार बनाना है. भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से भटकाती है. देश को इसी तरीके से बांटना चाहती है. सभी ग्रंथों का हम सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता ने भाजपा को उपचुनाव में सबक सिखाया है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा कल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल यानी सोमवार को अमेठी के दौरे पर रहेंगी. वे यहां कल एक दिवसीय दौरे पर आएंगी. केंद्रीय मंत्री यहां खिचड़ी भोज में शामिल होंगी. इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं.

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 जीतने के लिए सीएम योगी ने दी  बधाई

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 जीतने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी. उन्होने ट्वीट कर लिखा, ‘जय हो! देश की बेटियों ने आज ऐतिहासिक ICC Women’s #U19T20WorldCup जीत लिया. पूरी टीम को हार्दिक बधाई! टीम की अटूट लगन और कड़ी मेहनत से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश-दुनिया की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है.’

इकाना में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच देखने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच चल रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एकाना स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच देखने पहुंचे.

लखनऊ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है. टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 के पिछड़ी हुई है. ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या की टीम जीत की उम्मीद के साथ मैदान में जी-जान से खेल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola