ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: गाजियाबाद में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Updated at : 09 Dec 2022 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: गाजियाबाद में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:58 PM. 9 Dec 226:58 PM. 9 Dec

गाजियाबाद में गोदाम में लगी भीषण आग

गाजियाबाद में रिहायशी इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पर पहुंच गई है. फिलहाल अभी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है. बता दें कि यह घटना सिहानी गेट के मुकन्द नगर का है.

4:22 PM. 9 Dec 224:22 PM. 9 Dec

 सुब्रत रॉय को गिरफ़्तार करने सहारा शहर पहुंची लखनऊ पुलिस

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ़्तार करने सहारा शहर पहुंची लखनऊ पुलिस. उपभोक्ता फ़ोरम के पुराने मामले में गिरफ़्तारी का यह मामला है. सहारा शहर का गेट पुलिस छावनी जैसी नजर आ रही है.

4:22 PM. 9 Dec 224:22 PM. 9 Dec

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन और पूजन अर्चन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका. रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में करेंगे. शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह के समापन अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहेंगे.

4:22 PM. 9 Dec 224:22 PM. 9 Dec

यूपी में तीन IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में तीन IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. जिसमें समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार प्रथम हटाए गए हैं. और उन्हें विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है. वहीं खेमपाल सिंह विशेष सचिव परिवहन बने हैं. रामनारायण यादव विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाए गए हैं.

4:22 PM. 9 Dec 224:22 PM. 9 Dec

69 हजार शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले में HC ने सुरक्षित रखा फैसला

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शिक्षक भर्ती मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. दरअसल आरक्षित वर्ग की 19 हज़ार सीटों पर आरक्षण के मुद्दे पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस याचिका में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को दोहरा आरक्षण देने का आरोप है.

4:22 PM. 9 Dec 224:22 PM. 9 Dec

दो दिवसीय दौरे पर आज काशी पहुंचेंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं. आज रेल मंंत्री रात 8 बजे वाराणसी आएंगे. यहां वो काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. और कैंट रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे. इसके अलावा रेल मंत्री बीएचयू में आईआईटी छात्रों से भी मुलाकात करेंगे.

1:09 PM. 9 Dec 221:09 PM. 9 Dec

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की.

1:04 PM. 9 Dec 221:04 PM. 9 Dec

सीएम योगी ने कानपुर को दी 387 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर हैं. यहां सीएम चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि के कार्यक्रम में पहुंचे हैं. सीएम योगी ने कानपुर वासियों को 387 करोड़ की सौगात दी है. इसके साथ ही उन्होंने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया.

12:18 PM. 9 Dec 2212:18 PM. 9 Dec

लेवाना होटल को गिराने पर हाईकोर्ट की रोक

राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल को गिराने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 15 दिसंबर तक होटल के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है. एलडीए ने 9 दिसंबर तक का लेवाना होटल के मालिकों को वक्त दिया था. आज एलडीए की नोटिस का टाइम खत्म हो रहा है. ध्वस्तीकरण शुरू होने से पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

12:18 PM. 9 Dec 2212:18 PM. 9 Dec

कानपुर में ट्रक और लोडर टक्कर में 3 लोगों की मौत

कानपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां ट्रक और लोडर की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत. हादसे में लोडर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मृतक साढ़ क्षेत्र के हिरनी गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सड़क हादसे की ये घटना घाटमपुर थानाक्षेत्र के पतारा कस्बे की है.

12:18 PM. 9 Dec 2212:18 PM. 9 Dec

सीतापुर में कर चोरी करने वालों के यहां छापेमारी

सीतापुर में 8 दिसंबर को देर शाम तक जीएसटी की छापेमारी चली. छापेमारी में शामिल जीएसटी के एक अधिकारी ने बताया कि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टैक्स नहीं देने वाले व्यवसायियों की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह प्रत्येक व्यवसायी के लिए नहीं है बल्कि केवल कर चोरी करने वालों के लिए है.

6:55 AM. 9 Dec 226:55 AM. 9 Dec

सीएम योगी का आज कानपुर दौरा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ से कानपुर जाएंगे. यहां वे चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि के कार्यक्रम में पहुंचेंगे. इसके साथ ही विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. साथ ही प्रबुद्ध जन सम्मेलन और परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola