IND vs SA Oneday Match Live: इकाना में हो रहे वनडे मैच के टॉस में भारत ने पहले फील्डिंंग का फैसला लिया
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
भारत के सामने जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे वनडे मैच की फर्स्ट इनिंग हो चुकी है. भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर्स में 4 विकेट गंवाकर 250 रन बनाने का लक्ष्य रखा है.
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे इकाना स्टेडियम
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार को काले बादलों के साये के बीच हो रहे इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं. हालांकि, बारिश के चलते मैच को तय समय से आधे घंटे की देरी से शुरू करने का ऐलान किया गया है. बीसीसीआई के मुताबिक, मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.
टीमें:
भारत : शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.
दक्षिण अफ्रीका : तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जानेमन मालन, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नोत्र्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी.
India South Africa ODI: इंडिया साउथ अफ्रीका मैच, कैसे पहुंचे इकाना स्टेडियम, कहां पार्क करनी हैं गाड़ियां
अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ दो युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि, बुधवार को सेना की खुफिया इकाई की मदद से पुलिस ने कमल सिंह और महकर सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए