UP Breaking Live: यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 14 सदस्य गिरफ्तार
UP Breaking News Live Updates in Hindi: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है. दंपति की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है. DSWO प्रयागराज त्रिनेत्र सिंह का तबादला हुआ. प्रयागराज से कानपुर नगर त्रिनेत्र सिंह भेजे गए. DSWO कानपुर नगर त्रिनेत्र सिंह बनाए गए. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 14 गिरफ्तार
यूपी में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 14 गिरफ्तार हुए है. प्रदेश के 20 जिलों में 737 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए परीक्षा हो रही थी.
सम्भल में भीषण सड़क हादसा, कार ने दो भाइयों को रौंदा
सम्भल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. इसके बाद शव को रोड पर रखकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जाम कर दिया. परिजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंची और लोगों समझाबुझाकर मामले को शांत कराया. जानकारी के अनुसार दोनों भाई दौड़ लगाने जा रहे थे. इसी दौरान कार ने दोनों को रौंद दिया. जिसमें एक की मौत हो गयी. यह घटना सम्भल के थाना जुनावई क्षेत्र की है.
लखनऊ में रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत
यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है. एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. बीकेटी थाना क्षेत्र के बनौर गांव की घटना है.
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे. वाराणसी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के उपरांत सीएम योगी सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा काल भैरव का पूरे विधि विधान से दर्शन और पूजन किया. सीएम योगी इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वेश्वर का षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर दर्शन-पूजन किया. जून महीने में मुख्यमंत्री की ये तीसरी वाराणसी यात्रा है. इससे पहले वे 11 जून और 15 जून को भी वाराणसी का दौरा कर चुके हैं.
वाराणसी में एक लड़की ने पूर्व प्रेमी की करायी हत्या
वाराणसी में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक साथी के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी. इसकी वजह थी कि वह लगातार लड़की के पीछे पड़ा हुआ था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा
वाराणसी स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. सीएम योगी ने मोदी से स्वागत से देशवासियों का मान बढ़ा. सीएम योगी ने कहा कि 9 साल में देश ने नए मानक गढ़े. पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिला है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए