ePaper
Live Updates

UP Govt Jobs 2022 Live: ITBP में सब इंस्पेक्टर के लिए निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

Updated at : 19 Jul 2022 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
UP Govt Jobs 2022 Live: ITBP में सब इंस्पेक्टर के लिए निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

Up Govt Jobs 2022: आज कल हर कोई सरकारी नौकरी या फिर रोजगार (Jobs) के एक अच्छे साधन की तलाश में रहता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी या फिर एक अच्छे भविष्य के लिए किसी सुविधाजनक रोजगाऱ की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं. यहां हम अब तक की टॉप जॉब्स की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपना करियर संवार सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:07 AM. 19 Jul 228:07 AM. 19 Jul

DRDO RAC के 630 पदों पर भर्ती

DRDO RAC ने वैज्ञानिक ‘बी’ सहित अन्य 630 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई 2022 तक रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी विस्तार से पाने के लिए आरएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की तिथि 06 जुलाई 2022 और अंतिम तिथि 29 जुलाई तय की गई है.

8:07 AM. 19 Jul 228:07 AM. 19 Jul

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar pradesh Police) में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है. इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट किया- “यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन.”

8:07 AM. 19 Jul 228:07 AM. 19 Jul

भारत तिब्बत सीमा पुलिस में ऑनलाइन आवेदन जारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. ITBP में सब इंस्पेक्टर (SI) और ओवरसियर ग्रुप बी (अराजपत्रित) के पद पर भर्ती चल रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 अगस्त आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भी वेबसाइट पर जा सकते हैं.

8:07 AM. 19 Jul 228:07 AM. 19 Jul

UPSSSC पीईटी के जरिए सरकारी नौकरी पाने का मौका

यूपीएसएसएससी पीईटी ( UPSSSC PET 2022 ) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो चुकी है जोकि 27 जुलाई तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना किसी देरी के आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 3 अगस्त तक आवेदन फार्म में सुधार का समय दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola