ePaper
Live Updates

Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 03 Jun 2023 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:00 PM. 3 Jun 233:00 PM. 3 Jun

रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक रांची, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में कुछ देर में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. साथ ही जिले के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. इस हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटे होगी. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

3:00 PM. 3 Jun 233:00 PM. 3 Jun

अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा. इस दौरान मौसम की कोई चेतावनी नहीं है.

Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
3:00 PM. 3 Jun 233:00 PM. 3 Jun

राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार

आज भी राज्य के कई जिलों में लोग सूर्य की तपिश से परेशान हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी चार्ट के मुताबिक आज राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है. सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र पलामू का डालटनगंज बताया जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह राज्य के पारा और चढ़ेगा.

Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
3:00 PM. 3 Jun 233:00 PM. 3 Jun

शुक्रवार को 11 जिलों का अधिकतम तापमान रहा 40 के पार

शुक्रवार को राज्य में 11 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से पार रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेसि के आसपास रहा. अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेसि या इसके आसपास ही रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेसि अधिक रिकॉर्ड किया गया.

3:00 PM. 3 Jun 233:00 PM. 3 Jun

अभी और चढ़ेगा पारा

राज्य में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों का तापमान अगले पांच दिनों तक और चढ़ेगा. जून के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी सतायेगी. राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास ही रहेगा. अन्य जिलों का तापमान इससे पार भी जा सकता है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि छह जून तक मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद बारिश के आसार हैं.

7:40 AM. 3 Jun 237:40 AM. 3 Jun

इस सप्ताह परेशान करेगी गर्मी, फिर बारिश के आसार

झारखंड में बीते दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इधर मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह तापमान में इजाफे के कारण लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ सकता है. मालूम हो कि राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 7 जून के बाद से कई जिलों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola