Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: IAS पूजा सिंघल से करीब 9 घंटे हुई पूछताछ, ED ऑफिस से निकली बाहर

Updated at : 10 May 2022 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: IAS पूजा सिंघल से करीब 9 घंटे हुई पूछताछ, ED ऑफिस से निकली बाहर

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

पूजा सिंघल से ED अधिकारियों ने की 9 घंटे तक पूछताछ

रांची (राजेश झा) : झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. पूजा सिंघल रात आठ बजे ईडी ऑफिस से बाहर निकली. मंगलवार की सुबह 11 बजे पूजा सिंघल अपने पति अभिषेक झा के साथ ईडी ऑफिस पहुंची थी. बता दें कि ईडी ने पूजा सिंघल से पूछताछ को लेकर नोटिस जारी किया था. इसी आलोक में मंगलवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी ऑफिस पहुंची थी.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

लातेहार में 8वीं बोर्ड में परीक्षा नहीं देने पर तनाव में आकर छात्रा ने काट ली नस

रांची (राजेश झा) : झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. पूजा सिंघल रात आठ बजे ईडी ऑफिस से बाहर निकली. मंगलवार की सुबह 11 बजे पूजा सिंघल अपने पति अभिषेक झा के साथ ईडी ऑफिस पहुंची थी. बता दें कि ईडी ने पूजा सिंघल से पूछताछ को लेकर नोटिस जारी किया था. इसी आलोक में मंगलवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी ऑफिस पहुंची थी.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

नामकुम में टमाटर लदा पिकअप वैन पलटा

लातेहार के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बने परीक्षा केंद्र में मंगलवार को आठवीं की बोर्ड परीक्षा में 10 मिनट देर से पहुंचने पर वीक्षक का कार्य कर रही दूसरे स्कूल की टीचर ने उसे कक्षा में प्रवेश करने नहीं दिया. इस पर छात्रा तनाव में आकर हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक, 8वीं बोर्ड की परीक्षा पौने दस बजे शुरू होनी थी, लेकिन 9:55 बजे जब छात्रा स्कूल पहुंची, तो यहां मौजूद शिक्षिका ने उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया. छात्रा रोती हुई घर आयी और तनाव में आकर ब्लेड से अपना हाथ का नस काट लिया.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

नाबालिग के साथ पुलिस कर्मी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

हजारीबाग (शंकर प्रसाद) : हजारीबाग जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी अरविंद कुमार मेहता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. आरोपी पुलिसकर्मी रामगढ़ जिला पुलिस बल में पदस्थापित है.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

डेढ़ माह बाद कोडरमा में मिला कोरोना का एक मरीज

कोडरमा (विकास कुमार) : डेढ़ महीने बाद कोडरमा जिला में एक कोरोना का मरीज मिला है. डोमचांच प्रखंड के महथाडीह से 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी है. फ्लू कॉर्नर के नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि उक्त महिला को पिछले एक माह से बुखार था और निजी क्लिनिक में इलाजरत थी. सोमवार की देर रात स्थिति गंभीर होने पर उसके परिजन सदर अस्पताल लेकर आये. उस समय महिला के पेट और गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ और बुखार थी. महिला को डीसीएचसी में भर्ती किया गया. उसका ऑक्सीजन लेवल भी कम था. कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए ट्रूनेट से जांच की गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली. फिलहाल इस महिला का इलाज डीसीएचसी में चल रहा है. ऑक्सीजन लेवल में भी वृद्धि हुई है.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा IAS पूजा सिंघल का मामल

रांची : IAS पूजा सिंघल मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की गयी है. अरुण दुबे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस मामले की जांच CBI से कराने और प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. बता दें कि अरुण दुबे ने खूंटी के मनरेगा घोटाले की जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

पूजा सिंघल से पूछताछ दोपहर साढ़े चार बजे के बाद भी जारी

रांची : झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल मंगलवार की सुबह रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पहुंची. इनके साथ उनके पति अभिषेक झा भी थे. दोपहर साढ़े चार बजे के बाद भी पूजा सिंघल से ED अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. अब सबकी निगाहें ED अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी है.

9:34 PM. 10 May 229:34 PM. 10 May

धनबाद के धोवाटांड में होटल महिला कर्मचारी की हत्या

धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड स्थित होटल रैम्सन में एक महिला कर्मचारी की हत्या हुई. महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. महिला का शव छत के ऊपर बने एक कमरे में पाया गया है. महिला का नाम लक्खी देवी बताया या. होटल के एक कर्मी पर इस हत्या का आरोप लग रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

2:18 PM. 10 May 222:18 PM. 10 May

पूजा सिंघल से ईडी की पूछताछ

झारखंड की महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इनके साथ पति अभिषेक झा भी हैं. ईडी ने पूजा सिंघल को नोटिस देकर तलब किया था. इसी क्रम में वह आज रांची के ईडी ऑफिस में पति अभिषेक झा के साथ पहुंचीं.

2:18 PM. 10 May 222:18 PM. 10 May

गाड़ी पलटने से दो मजदूरों की मौत

रांची (कालीचरण साहू) : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोयजम के पास अवैध कोयला लदा टर्बो पलटने से टर्बो में सवार चकमे निवासी मनु मुंडा और इचापीरी निवासी इस्ताक खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के निलंबन और मृतकों के परिजनों को मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

2:18 PM. 10 May 222:18 PM. 10 May

ईडी ऑफिस पहुंचीं पूजा सिंघल

रांची के ईडी ऑफिस में पूजा सिंघल पहुंच गयी हैं. इनके साथ पति अभिषेक झा भी हैं. आपको बता दें कि ईडी ने पूजा सिंघल को तलब किया था.

2:18 PM. 10 May 222:18 PM. 10 May

रांची के ईडी ऑफिस की बढ़ी सुरक्षा

रांची (राजेश कुमार) : रांची के ईडी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गयी है. काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं. इस बीच सीए सुमन कुमार ईडी ऑफिस पहुंचे.

10:54 AM. 10 May 2210:54 AM. 10 May

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

10:54 AM. 10 May 2210:54 AM. 10 May

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola