Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: बीजेपी के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित
Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा. बीजेपी विधायकों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी. सदन के बाहर व अंदर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया.
सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित
सदन में बीजेपी विधायकों ने दूसरे दिन भी जमकर हंगामा किया. हो-हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी. सदन के बाहर व अंदर बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया.
नियोजन नीति पर बोले हेमंत सोरेन
बीजेपी के हंगामे के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि राज्य में पहली बार नियोजन नीति रद्द नहीं हुई है. तीसरी बार नियोजन नीति रद्द हुई है. इससे पहले भी रघुवर सरकार की नियोजन नीति रद्द की गयी है.
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू, बीजेपी का हंगामा
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. इस बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी है. स्पीकर के आग्रह के बाद भी बीजेपी विधायक शांत नहीं हो रहे.
विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक स्थगित
सदन में हो-हंगामे के बीच स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक स्थगित कर दी.
लंबोदर महतो ने उठाया बालू घाटों का मुद्दा
आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सदन में कहा कि सवाल का सही जवाब नहीं दिया गया है. सवाल कुछ है, जबकि जवाब कुछ है. उन्होंने बालू घाट का मुद्दा उठाया. कितने बालू घाटों की नीलामी हुई है और बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से कितना नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी मांगी.
हंगामे के बीच सदन में प्रश्न काल
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है. सदन में बीजेपी के हंगामे के बीच प्रश्न काल जारी है. हालांकि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो उनसे शांत होने की अपील कर रहे हैं. विधायक सरयू राय के सवाल पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नियमसंगत नहीं होगा, तो कार्रवाई करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए