Live Updates

ICSE 10th Result 2022 Update: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट, चार छात्रों ने लाए 99.8 फीसदी अंक

Updated:
विज्ञापन

ICSE 10th Result 2022 Update: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपना परिणाम cisce.org पर डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICSE Result 2022: 2,535 स्कूलों के छात्रों ने

कुल 2,535 स्कूलों के छात्रों ने आईसीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में हिस्सा लिया और कुल 2,31,063 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 54.39 प्रतिशत लड़के और 45.61 प्रतिशत लड़कियां थीं. उम्मीदवारों में 22 दृष्टिबाधित छात्र भी शामिल हैं, जिनमें से सात ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

ICSE 10th Result 2022: 34 छात्र दूसरे स्थान पर रहे

परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक के साथ 34 छात्र दूसरे स्थान पर रहे हैं. जबकि 99.4 प्रतिशत अंक के साथ 72 छात्र तीसरे स्थान पर रहे हैं. सीआईएससीई ने दो साल बाद मेरिट लिस्ट की घोषणा की है. क्योंकि कोरोना के कारण वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किए गए थे.

ICSE 10th Result 2022: चार छात्रों ने लाए 99.8 फीसदी अंक

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) ने रविवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित किए. घोषित परिणाम के अनुसार, चार छात्रों ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. शीर्ष स्थान हासिल करने वाले इन चार छात्रों में हरगुन कौर मथारू (पुणे), अनिका गुप्ता (कानपुर), पुष्कर त्रिपाठी (बलरामपुर) और कनिष्क मित्तल (लखनऊ) शामिल हैं.

ICSE Result 2022: छात्राओं ने मारी बाजी

आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी. परीक्षा में 99.97 फीसदी छात्र पास हुए हैं. लेकिन इस बार भी बेटियों ने बाजी मार ली है. लड़कों की अपेक्षा इस बार लड़कियों ने फिर बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियां 1 फीसदी ज्यादा उतीर्ण हुई है. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.98 है.

ICSE Result 2022: टॉपर्स में यूपी ने मारी बाजी

आईसीएसई के रिजल्ट में यूपी ने बाजी मार ली है. यूपी के तीन छात्र-छात्राए, कानपुर से अनिका गुप्ता, बलरामपुर से पुष्कर त्रिपाठी और लखनऊ से कनिष्क मित्तल ने देश में आईसीएसई परीक्षा में टॉप किया है. उन्हें करीब 99.8 फीसदी नंबर मिले हैं.

ICSE 10th Result 2022: कितने फीसदी छात्र हुए पास

आईसीएसई 10वीं परिणाम 2022 में कुल 99.97 फीसदी छात्र-छात्राएं ने परीक्षा पास की है. आप भी cisce.org पर देखें अपना रिजल्ट चेक कर सकते है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola