Himachal Pradesh Election 2022: अमित शाह बोले, दलों को बारी-बारी से सत्ता में लाने के रुझान को बदलें जनता
Himachal Pradesh Election 2022 Live Updates: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सियासी रंग में रंगा हुआ दिख रहा है. सभी राज���ीतिक दल के बड़े चेहरे इस चुनाव को लेकर चुनावी रैली कर रहे है. बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल के सिरमौर में एक रैली को संबोधित कर रहे है. वहीं, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए आज दिल्ली के 10 जनपथ पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी.
अमित शाह ने कहा, हर चुनाव में दलों को बारी-बारी से सत्ता में लाने के रुझान को बदलें हिमाचल की जनता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह समय है कि वे हर चुनाव में दलों को बारी-बारी से सत्ता में लाने के रुझान को बदलें, जैसा कि उत्तराखंड के लोगों ने हाल ही में किया है. अमित शाह ने केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और मतदाताओं से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को फिर से चुनने का आग्रह किया.
हिमाचल में बोले अमित शाह, मोदी सरकार ने जो असंभव लग रहा था, उसे संभव कर दिखाया
हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की एक चुनावी रैली को राज्य के सिरमौर जिले में संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वह संभव किया जो पहले असंभव लग रहा था.
हिमाचल प्रदेश पहुंचे अमित शाह ने पीएम मोदी और जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. इसके साथ ही अमित शाह ने मतदाताओं से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से चुनने का आग्रह किया.
राजनीति में ‘परिवारवाद’ को पीएम मोदी ने खत्म किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में रैली को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या देश को वंशवाद की राजनीति से मुक्त नहीं करना चाहिए? साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति में ‘परिवारवाद’ को खत्म करने का काम किया है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की चाह में कांग्रेस हमारी विरासत का सम्मान नहीं कर पाई.
दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी बीजेपी
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए