GOA, Manipur Election Results: मणिपुर ने बीजेपी का दबदबा कायम, गोवा में बिना किसी गठबंधन के मिली 20 मिली
GOA Manipur Election Results Live Updates: गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. गोवा विधानसभा की 40 सीटों और मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. गोवा और मणिपुर चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.
मणिपुर चुनाव में बहुमत की ओर भाजपा, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल
मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को यहां पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया.
भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस बोले, MGP के 2 उम्मीदवार हमारे साथ आएंगे
भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने पणजी में कहा कि अभी भाजपा के 20 उम्मीदवार चुनकर आए हैं. MGP ने पत्र देकर समर्थन दिया है जिनके 2 उम्मीदवार हमारे साथ आएंगे. इसके साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने की बात कही है. इसके अलावा भी कुछ लोग हमारे साथ आ सकते हैं.
गोवा में बिना किसी गठबंधन के बीजेपी को 20 मिली सीटें: प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के लोगों को धन्यवाद दिय. हालांकि, उन्होंने कहा कि हमने 22 मांगे थे, लेकिन हम थोड़े कम पर रह गए. पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि यहां आने वाले सभी नेताओं को भी इसका श्रेय देना चाहते हैं. हम यहां 10 साल से थे. कई लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है, लेकिन हमें विश्वास था कि हम विकास कार्यों में जीत हासिल करेंगे.
उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से हारे
भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा सीट से हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के अतानासियो मोनसेरेट ने 716 वोटों से हराया है. उत्पल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े हुए थे.
संजय राउत का दावा, गोवा में किसी भी दल को नहीं मिल रहा पूर्ण बहुमत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि गोवा में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं होने वाला है. हालांकि, शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर अग्रसर नजर आ रही है. अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर तक भाजपा 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा की 19 सीटों पर आगे चल रही थी, जहां बहुमत का आंकड़ा 21 है। वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना की सहयोगी कांग्रेस 11, जबकि राज्य में उसकी सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
गोवा में अब तक आम आदमी पार्टी ने जीती 1 सीट, एक सीट पर चल रही आगे
गोवा में अब तक आम आदमी पार्टी ने 1 सीट जीती है और एक सीट पर आगे चल रही ही. वहीं, बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 13 सीटों पर आगे है. गोवा फॉर्वर्ड पार्टी एक सीट पर लीड कर रही है. दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं. वहीं कांग्रेस चार सीटों पर जीती है और सात सीटों पर आगे है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए