Live Updates

Bihar Breaking News Live: शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए BPSC ने परीक्षा की तारीखों का एलान

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

तीन लोगों को फरसा से मार किया जख्मी, प्राथमिकी

मोतिहारी . मुफस्सिल थाना अंतर्गत सैयनगर में सुगांती देवी, उसके पुत्र राकेश साह व उसकी पतोहू को फरसा से मार घायल कर दिया गया. तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सुगांती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण: BPSC ने परीक्षा की तारीखों का किया एलान

शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण के लिए BPSC ने परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. 7 दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षा होगी. 7 दिसंबर को संगीत- कला विषयों की परीक्षा. 8 दिसंबर को अलग- अलग विषयों की परीक्षा. 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख. 110000 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

हत्या मामले में मुंगेर कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 आरोपियों को उम्रकैद

मुंगेर व्यवहार न्यायलय ने धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग निवासी पवन तांती की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 40 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है. करीब पांच साल बाद कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया है. एससी-एसटी के विशेष न्यायाधीश सुनील दत्त पांडेय की अदालत ने धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव निवासी पवन तांती के हत्या मामले में पूर्व से सजायाफ्ता राणा यादव सहित मटुकी यादव, नीरू राम उर्फ निरंजन राम एवं संतोष मांझी को अपहरण कर हत्या करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, साक्ष्य को छिपाने एवं एससी -एसटी के विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई है. विभिन्न धाराओं में सभी आरोपियों पर चालीस-चालीस हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है. सभी सजाएं भी इस दौरान साथ-साथ चलेंगी. अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता शाहिद कमाल ने बताया कि सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है.

सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल

झंझारपुर. एनएच 27 पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में घोघरडीहा थाना के सरौती गांव निवासी सिकंदर कुमार, सुभाष कुमार और लक्ष्मण यादव शामिल हैं. जिनका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

मदनपुर. मदनपुर थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति महुआवा गांव निवासी रोहन चौधरी है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है. बीते सात नवंबर को रोहन चौधरी ने अपनी पत्नी मंजू देवी को गला दबाकर हत्या कर दिया था और वह फरार हो गया था. इस मामले में मृतका के भाई रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा निवासी विनोद चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित रोहन चौधरी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी उसके घर से की गयी है. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

नीतीश कुमार शनिवार को करेंगे मुंगेर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

नीतीश कुमार शनिवार को करेंगे मुंगेर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास. शहर की बधाई गयी सुरक्षा व्यवस्था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola