Live Updates

Bihar Breaking News Live: रोहतास में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

रोहतास में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

रोहतास जिला के करगहर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के कुल तीन लोग घायल हो गये. घायलों में करगहर गांव निवासी कामेश्वर चौधरी का 40 वर्षीय बेटा उमेश चौधरी, लल्लू चौधरी का 35 वर्षीय बेटा अजय चौधरी और लालबचन चौधरी का 26 वर्षीय जितेंद्र चौधरी है. सभी घायलों को मौके पर मौजूद लोगों इलाज के लिए सीएचसी पहुंचया जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद सासाराम रेफर कर दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के पीछे पुरानी रंजिश है. दो माह पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी.

गया में उत्पाद विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो कर्मी हुए जख्मी

गया-चेरकी रोड में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चौरहर मोड़ के पास सोमवार को उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे सवार अधिकारी सहित दो गार्डों को चोट लगी. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस व मगध मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम शेरघाटी से शराब मामले में पकड़ाये एक आरोपित को अपने साथ पकड़कर गया कोर्ट ला रही थी. इसी क्रम में मगध मेडिकल थाना के गया-चेरकी मुख्य मार्ग पर चौरहर मोड़ के समीप अंदर से अचानक सीआइएसएफ का एक वाहन निकला. इसके बाद सामने से आ रही उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने सीआइएसएफ के वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से जबरदस्त कर मार दी. इससे गाड़ी का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया. गाड़ी में सवार उत्पाद विभाग के अधिकारी व दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. घायलों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है.

गाली-गलैज का विरोध करने पर चाकू से गोदा, घायल

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पड़ोसी ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की पहचान परशुराम यादव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी.

मधुबनी में सड़क हादसा

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ गांव के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत.

जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में भिड़े दो पक्ष, चले ईट-पत्थर

जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब दो पक्ष के लोग अचानक ही आपस भीड़ गए और फिर लात- घुसे से एवं ईंट- पत्थर चलने लगे. किसी को कुछ समझ नहीं आया की आखिर मामला क्या है. हालांकि कुछ लोग मामले को शांत करते दिखे. लेकिन वे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. मामला बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में तैनात गार्ड को दी. मौके पर पहुंचे गार्ड में किसी तरह मामले को शांत करवाया. झगड़े का कारण बच्चों के बीच हुईं विवाद बताई जा रही है, जिसको लेकर बड़े आपस में उलझ गए, इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं. हालांकि ये नहीं पता चल पाया की झगड़े की असली वजह क्या थी.

गया में हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

गया के डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इसमें दो की मौत हो गयी है. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज किया जा रहा है. मृतक की पहचान झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डेबु गांव निवासी महेश कुमार व सचिन कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल की जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola