Live Updates

Bihar Breaking News Live: छपरा में दो युवकों को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

छपरा में दो युवकों को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

सारण के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में शुक्रवार की शाम एक अपराधी ने परसागढ़ निवासी दो युवकों को उमाशंकर मोड़ के समीप तरवनिया जाने वाली सड़क पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व दुकानदार मौके पर पहुंच गये. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को भीड़ ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला. मृत अपराधी की शिनाख्त एकमा थाना क्षेत्र के रीठ गांव निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र रवींद्र शर्मा उर्फ बुचुन शर्मा (40 वर्ष) रूप में की गयी है. वहीं, गोली लगने से घायल परसागढ़ निवासी दोनों युवकों विभूति पटेल (18 वर्ष) व मन्नू पटेल (18 वर्ष) को उपचार के लिए एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की जानकारी पाकर एकमा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपराधी के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वारदात के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि, पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड में रवींद्र शर्मा उर्फ बुचुन शर्मा के विरुद्ध हत्या, लूट, राहजनी अपहरण, चोरी, डकैती आदि अन्य संगीन आपराधिक मामले एकमा थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

इडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन के बदले नौकरी मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है. इडी हिरासत में लिए गए आरोपी अमित कत्याल से मामले में पूछताछ कर रही है.

15 लाख कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, ट्रक जब्त

अ���रिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया-पूर्णिया फोरलेन एनएच 57 स्थित कुसियारगांव के समीप नगर थाना पुलिस व डीआइयू की टीम ने एक मिनी ट्रक के साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया है. बरामदगी के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना से मिली जानकारी अनुसार उक्त ट्रक संख्या बीआर 11 जीबी 8279 पर पूर्णिया की तरफ से भारी मात्रा में कफ सिरप को लोड कर अररिया की ओर लाया जा रहा था. इसी दौरान कुसियारगांव के समीप उक्त ट्रक को रोककर जब मौजूद पुलिस द्वारा जांच किया गया तो करीब 70 कार्टून में 11 हजार 40 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ है. पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार की देर संध्या नगर थाना लाया. बताया गया कि गिरफ्तार चालक जोकीहाट थाना क्षेत्र का करोना निवासी मो नोमान पिता मो बदरुद्दीन है. जब्त कफ सिरफ की बाजार अनुमानित मूल्य लगभग 15 लाख है.

bpsc 69 पीटी का परिणाम घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं एकीकृत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भेजा गया है. मुख्य परीक्षा दिसंबर-जनवरी में होगी.

अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत

शुक्रवार को दानापुर डीडीयू रेलखंड स्थित डुमरांव स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम के समीप अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. महिला डुमरांव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव की रहने वाली है. घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि डाउन लाइन के पोल संख्या 645/18-16 के बीच एक अधेड़ उम्र की महिला ट्रेन से कटकर छटपटा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी. तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी कृष्णा देवी उम्र 55 वर्ष, पति रामप्रवेश तिवारी के रूप में हुई है.

गोपालगंज में ट्रक और बाइक की टक्कर, दो भाई जख्मी

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ के समीप एनएच पर शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान यूपी के संत कबीर नगर के रियाजुद्दीन मियां के पुत्र शेराजुद्दीन मियां और तारीफ अली के रूप में की गयी है. घटना से गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा के बाद यातयात सुचारु करवाया. बताया जाता है कि दोनों भाई अपनी बाइक से बंगाल जा रहे थे. इस दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ के समीप जैसे पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola