Live Updates

Bihar Breaking News Live: बेतिया में फाइनेंस कर्मी से 2.40 लाख और समस्तीपुर में सीएसपी संचालक से दो लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

गया जंक्शन पर लूटपाट के दो आरोपित गिरफ्तार

आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को गया रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों की सुरक्षा व अपराधियों व सामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी भूईं टोली के रहने वाले बंटी कुमार उर्फ बेढगिया व चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा के रहने वाले दीपू कुमार उर्फ डकैत के रूप में की गयी है. गौरतलब है कि बंटी कुमार को पहले भी रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. यहीं नहीं, कई थानों के बंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. इस संबंध में रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि दोनों अपराधियों के पास से दो मोबाइल, एक चाकू व दो ब्लू का टुकड़ा सहित अन्य सामान बरामद किया गिरफ्तार.

नवादा में बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

नवादा जिले की अलग अलग थाने से करीब नौ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. वहीं, दो आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना क्षेत्र के कदीरगंज ओपी क्षेत्र की पुलिस ने सकरी नदी स्थित जमुआवां पटवासराय इलाके से बालू बरामद किया गया है. वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया गया है. मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कोचगांव निवासी अरविंद सिंह के बेटे सौरभ के रूप में हुई है. हिसुआ थाना क्षेत्र से तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया गया है. मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया हैं. बाकी अन्य फरार हो गये है. विशेष अभियान की तहत गोविंदपुर से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया गया है. लेकिन पुलिस को देख सभी चालक फरार होने में सफल रहा है.

समस्तीपुर में यूनियन बैंक के सीएसपी संचालक से दो लाख की लूट

समस्तीपुर में फिर बदमाशों ने सीएसपी संचालकको निशाना बनाया है. इस बार कर्पूरीग्राम थाना के शम्भूपट्टी स्थित यूनियन बैंक के सीएसपी से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दो लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय युवक ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए गोली मार देने की धमकी दी. इसके बाद हथियार लहराते हुए डढ़िया की ओर भाग खड़े हुए.

बेतिया में फाइनेंस कर्मी से 2.40 लाख की लूट

बेतिया-मोतिहारी मुख्य पथ पर पिपरा चौक के समीप बुधवार को देर शाम हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी सत्येंद्र कुमार से 2.40 लाख रुपये लूट लिया. बदमाशों की संख्या पांच थी. वह दो बाइक पर सवार थे. वारदात को अंजाम देकर सभी बेतिया की ओर भाग निकले. घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

पटना विश्वविद्यालय की रिटायर्ड प्रोफेसर सुधा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पटना विश्वविद्यालय की रिटायर्ड प्रोफेसर और साहित्यकार डा सुधा सिन्हा को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था कादम्बरी, जबलपुर के द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. संस्था के द्वारा प्रोफेसर डाक्टर सुधा सिन्हा को अंग वस्त्र, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रो सुधा पटना विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र की आचार्य रह चुकी हैं. सेवानिवृत्ति के बाद जीवन को हिन्दी साहित्य के लिए समर्पित कर दिया. साहित्यिक यात्रा में बज्मे बनारसी, साहित्य सम्मेलन, आगमन, सहोदरी जैसी राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा शिक्षा रत्न, साहित्य रत्न, सहोदरी रत्न, साहित्य सेवी, जैसी अनेकों सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं. प्रो. सुधा सिन्हा को अपने विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय छात्रवृति मिल चुकी है साथ ही उन्हें स्वर्ण पदक भी मिल चुका है.

औरंगाबाद में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एक महिला जख्मी

औरंगाबाद केसलैया थाना क्षेत्र के काकन गांव में बुधवार की रात जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट में राजेश राम की पत्नी शोभा देवी जख्मी हो गयी. परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर लाया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola