Bihar Breaking News Live: आरा में पानी की तलाश में निकले एक हिरण की प्यास से मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

आरा में पानी की तलाश में निकले एक हिरण की प्यास से मौत

प्रचंड गर्मी की मार से केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हैं. संदेश प्रखंड इलाके के जगनपुरा और पांडेपुर गांव के बधार में पानी की तलाश में निकले एक हिरण की मौत हो गई. इसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया. घटना की जानकारी जब वन विभाग को लगी, तब आनन-फानन में अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

पूर्व विधायक सुनील पांडेय जेल से रिहा, 9 महीने से जेल में बंद थे

बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय आज जेल से रिहा हो गये हैं. सुनील पांडेय को पिछले साल उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था. उस मामले में जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय को जेल से रिहा कर दिया गया. पिछले साल 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया था. उन्हें पहले उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की जेल में रखा गया था. बाद में उन्हें बिहार के सासाराम जेल भेजा गया था, जहां कि कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई हो रही थी. जमानत मिलने के बाद सुनील पांडेय बिहार की सासाराम जेल से बाहर आये.

नवादा में युवक की हत्या 

बिहार के नवादा में 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचगया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक के गला दबाकर हत्या की गई है.

गोपालगंज में नहाने के दौरान तीन युवक गंडक में डूबे

गोपालगंज में नहाने के दौरान गंडक में तीन छात्र डूब गये. राहत और बचाव का कार्य जारी है. अब तक दो युवको का शव बरामद किया गया, तीसरे की तलाश जारी है.

मैट्रिक कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी

मैट्रिक कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी, 59.59 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता.

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

पूर्णिया के मरंगा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बारात से लौट रही स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है. कई घायल बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola