Live Updates

Bihar Breaking News : थमा विधान परिषद का चुनावी शोर, मतदान सोमवार सुबह आठ बजे से

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News : बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव का प्रचार शनिवार को शाम चार बजे थम गया. अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

थाना मैनजर की हुई नियुक्ति

पटना के थानों में अब थाना मैनजर की हुई नियुक्ति. एसपी ने 71 सिपाहियों को अलग-अलग थानों में बतौर थाना मैनेजर नियुक्ति का आदेश जारी किया है. सभी सिपाहियों को अविलंब योगदान का निर्देश दिया गया है.

बीजेपी ने अपने हनुमान को धोखा दिया : तेजस्वी

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ने कहां है बीजेपी के नेताओं ने हनुमान को ही धोखा दिया है, रामविलास पासवान जब तक जीवित रहे बीजेपी के लिए ही काम किया, चुनाव के समय चिराग पासवान पीएम नरेंद्र मोदी को अपना राम और खुद को उनका हनुमान बताते नही थक रहे थे. लेकिन बीजेपी के नेताओं ने उनके साथ क्या क्या किया सबने देखा है.

मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 से वंचित स्टूडेंट्स के लिए शनिवार से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह होगा. कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स दो से छह अप्रैल तक secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी अपने विद्यालय प्रधान के माध्यम से समिति की वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं. मैट्रिक के विशेष परीक्षा में नियमित कैटेगरी के वो विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सेंटअप परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.

विदेशी शराब के साथ धंधेबाज धराया

भगवानपुर. शिवगंज बनखंडी स्थान से विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआइ नवीन कुमार पुलिस बल के साथ शिवगंज बनखंडी स्थान पहुंचे. वहां एक टेंपो से दो युवक उतरे और बैग लिए बनखंडी स्थान की तरफ जा रहे थे, पुलिस को देखते ही उक्त दोनों युवक नदी के तरफ भागने लगे.

पटना मेट्रो की प्रगति का स्थल निरीक्षण

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना मेट्रो की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

ओम प्रकाश चौटाला उर्फ सिपाही गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी ओम प्रकाश चौटाला उर्फ सिपाही को एसटीएफ ने सीतामढ़ी से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola