Agnipath Scheme Protest live:प्रदर्शकरियों के निशाने पर BJP; मधुबनी, नवादा, छपरा में कार्यालय पर हुआ हमला
Agnipath Scheme live updates: केंद्र सरकार ने सेना की तीनों शाखाओं वायु सेना ,नौसेना, थल सेना में युवाओं की बड़ी संख्या में बहाली के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत सेना में युवा अब 4 साल ही नौकरी करेंगे. इसलिए इस योजना का विरोध बिहार के युवा कर रहे है.
सहरसा में 9 घंटे तक रेल ट्रैक जाम
सहरसा में सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे छात्रों ने रेल ट्रैक को तकरीबन 9 घंटे तक जाम कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगह रेल पटरी में लगे फिस प्लेट को खोल दिया.
सिवान में रेल इंजन में आग
सिवान में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रेल इंजन में लगाई आग.
वैशाली में प्रशासन की टीम पर हमला
वैशाली में प्रदर्शनकारियों ने महनार डीएसपी पर किया जानलेवा हमला, चांदपूरा SHO समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल.
बेगूसराय में 5 घंटे से NH 28 पर जाम
अग्निपथ योजना के विरोध में बेगूसराय के बछवाड़ा में उग्र प्रदर्शन. प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ पुलिस पर पत्थरबाजी की है. प्रदर्शनकारियों ने 5 घंटे से NH 28 पर जाम लगा रखा है.
कटिहार में प्रदर्शन जारी
कटिहार के सिरसा के पास आर्मी अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान कटिहार पूर्णिया सड़क मार्ग को पूरी तरह से बाधित करें आगजनी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए गए. अभ्यर्थियों ने कहा कि वह लोग सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ ये प्रदर्शन कर रहे हैं, यहां अभ्यार्थियों ने सड़क पर आगजनी कर केंद्र सरकार की योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की मिशन अग्निपथ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
मोतीहारी में भी प्रदर्शन जारी
मोतीहारी में अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और युवकों पर जामकर लाठियाँ बरसाई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए