चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां घर में ला सकती हैं गरीबी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Kitchen
वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा चकला-बेलन घर में आर्थिक तंगी और सेहत संबंधी परेशानियां ला सकता है. जानें कब खरीदें और कैसे रखें.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का बहुत खास हिस्सा माना जाता है. वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बिमलेश कुमार बताते हैं कि किचन में रखी हर चीज का असर घर की सुख-शांति, सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. चकला और बेलन भी रोज इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें हैं. इसलिए इन्हें सही हालत में रखना और सही तरीके से इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है.
टूटा चकला-बेलन न रखें
वास्तु मान्यता के अनुसार, अगर घर में टूटा हुआ या दरार वाला चकला-बेलन रखा हो, तो इसे शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसलिए अगर चकला या बेलन टूट जाए, तो उसे बदल देना बेहतर माना जाता है.
सेहत पर भी पड़ सकता है असर
मान्यता है कि टूटे हुए चकला-बेलन का इस्तेमाल करने से घर के लोगों की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए ऐसे चकला-बेलन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और समय पर नया ले लेना चाहिए.
काम और कारोबार में आ सकती हैं दिक्कतें
वास्तु के अनुसार, खराब चकला-बेलन का इस्तेमाल करने से राहु, केतु और शनि से जुड़े दोष बढ़ सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे नौकरी, बिजनेस या करियर में रुकावटें आ सकती हैं और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता.
इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
अगर रोटी बेलते समय चकले से चरमराने या अजीब आवाज आने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि वह खराब हो गया है. ऐसे में उसे बदल देना चाहिए. इसके अलावा, इस्तेमाल के बाद चकला और बेलन को अच्छी तरह साफ करके ही रखें. रातभर इन्हें गंदा छोड़ना ठीक नहीं माना जाता.
चकला-बेलन रखने का सही तरीका
वास्तु के अनुसार, चकले को हमेशा सीधा रखना चाहिए और उसे कभी उल्टा नहीं रखना चाहिए. वहीं बेलन को चकले के ऊपर रखने की बजाय अलग रख देना बेहतर माना जाता है। इससे रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
कब खरीदें नया चकला-बेलन?
वास्तु मान्यता के अनुसार, नया चकला-बेलन खरीदने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है. वहीं मंगलवार और शनिवार को इसे खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. साथ ही, लकड़ी या मार्बल का चकला-बेलन अच्छा माना जाता है, जबकि प्लास्टिक का चकला-बेलन इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें क्या रखना माना जाता है शुभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










