Young Skin Tips: ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए बुढ़ापे में यंग दिखना है तो चेहरे पर लगाएं ये होममेड पैक

Young Skin- Pic By: Social Media
Young Skin: बुढ़ापे में खुद को जवां रखने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं. आज हम इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट से.. चलिए जानते हैं विस्तार पूर्वक...
Young Skin Tips: यंग दिखना भला किसे पसंद नहीं होगा. अगर आप भी बुढ़ापे में जवां दिखना चाहती हैं तो आपको अपने खान-पान के साथ-साथ स्किन केयर भी करना चाहिए. आज हम ब्यूटी एक्टपर्ट अनुराग जी से जानेंगे बुढ़ापे में यंग दिखने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं.
एलोवेरा जेल
स्किन पर अगर झुर्रियां आ गई है तो आपको रोजाना एलोवेरा जेल लगाएं. बाहर से आने के बाद या फिर बाहर जाने के कुछ घंटे पहले फेस पर एलेवेरा जेल लगा लें. आप चाहे तो इसे 15 मिनट बाद धो भी सकती हैं. इसे बढ़ती उम्र का संकेत थोड़ा कम हो सकता है.
बादाम तेल लगाएं
अगर आप ड्राई स्किन से जूझ रहे हैं बादाम तेल लगाना शुरू कर दें. यह आपके स्किन को मॉइस्चराइजर करेगा. रात में सोने से पहले बादाम के तेल से स्किन पर लगाएं. इससे आपका स्किन ग्लो करेगा. क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है.
Also Read: इस होममेड तेल के इस्तेमाल से बाल होंगे तेजी से लंबे और घने, जानें कैसे बनाएं
Also Read: गर्मी में चाहती हैं कि स्किन करें ग्लो तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानिए घरेलू नुस्खे
पपीता से मसाज करें
झुर्रियों को कम करना है तो पपीता से स्किन पर मसाज करें. इससे स्किन से डेड सेल्स को हटाया जा सकता है. यह आपके स्किन को ग्लोइंग बनाएंगा और साथ ही बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने में थोड़ा मदद कर सकता है. क्योंकि पपीता में कई सारे विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए काफी लाभप्रद हैं.
केला लगाएं
बुढ़ापे के संकेत को कम करना है तो आधा केला लें और उसमें शहद मिलाकर फेस पर मसाज करें. इससे आपका स्किन ग्लो तो करेगा ही साथ ही झुर्रियों को कम किया जा सकता है.
Also Read: फेस पर इस तरह लगाएं फिटकरी, जड़ से खत्म होंगे कील-मुंहासे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




