Yoga For Hair Loss Problems: बालों के लगातार झड़ने से हैं परेशान, तो इन योगासनों से मिलेगा समाधान
Yoga For Hair Loss Problems: आज के समय में बालों की झड़ने की समस्या काफी आम है, ऐसे में ये हैं आप के लिए कुछ योग आसन जो इस समस्या से आप को समाधान दिला सकते हैं.
Yoga For Hair Loss Problems: आज के समय में बालों की झड़ने की समस्या काफी आम है, इस परेशानी से खास तौर से महिलाएं पीड़ित हैं. महिलाओं में ये देखा जाता है कि उन्हें अपने बाल बेहद ही प्रिय होते हैं और इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार होती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ योग आसन जो इस समस्या से आप को समाधान दिला सकते हैं.
मुख स्वानासन

ये एक ऐसा योग आसन है जिसमें आप को दोनों हाथों को जमीन के बल रखना है और अपने पैरों एक साथ जोड़कर नीचे रखना है, और अपने बॉडी को ऊपर के पोजीशन में होल्ड करना है. ऐसा करने से आप का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आप के स्क्लैप में हेयर फॉलिकल बढ़ेंगे जिससे नए बाल उगने लगेंगे.
उत्तानासन

उत्तानासन एक बेहद ही फायदेमंद योग आसन है जो आप के ब्लड और ऑक्सीजन फ्लो को बढ़ाता है और स्कैल्प तक पहुंचता है, इस आसन को रोजाना करने से आप को जल्द ही बालों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
सर्वांगासन

इस आसन में आप को लेटकर अपने बॉडी को नीचे रखते हुए अपने पैरों को ऊपर की तरफ उठाना होता है, इसमें आप के कमर से लेकर पैर तक ऊपर की ओर उठे रहते हैं, इस आसन से आप के स्कैल्प और बालों को पोषण मिलता है और आप के बालों में ग्रोथ देखने को मिलती है, साथ ही इससे आप के बालों के टेक्सचर में भी सुधार देखने को मिलता है.
सेतु बंधासन

सेतु बंधासन जिसे लोग ब्रिज पोज के नाम से जानते हैं, ये एक आसान योग आसन है जिसे अगर आप रोजाना करें तो आप के हेयर फॉलिकल एक्टिव हो सकते हैं और आप की हेयर ग्रोथ में आप को जादुई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
सिरासन

सिरसन जिसे लोग हेड स्टैंड के नाम से जानते हैं, ये एक बेहतरीन पोज है जिससे आप का ब्लड फ्लो सीधा आप के मस्तिष्क तक पहुंचता है जिससे आप की स्कैल्प को नरीशमेंट मिलता है और हेयर फॉलिकल में उन्नति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










