World Pi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व पाई दिवस, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

Updated:
विज्ञापन
World Pi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व पाई दिवस, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

World Pi Day 2023 significance, history and importance: हर साल दुनिया भर में 14 मार्च को पाई डे (π) मनाया जाता है। पाई दिवस 14 मार्च को इसके अनुमानित मान – 3.14 के आधार पर मनाया जाता है, जिसे माह/दिन (3/14) के प्रारूप में लिखा जाता है.

विज्ञापन

World Pi Day 2023 significance, history and importance: आज 14 मार्च के दिन हर साल विश्व पाई दिवस मनाया जाता है. मैथमेटिक्स कॉन्स्टेंट पाई की वजह से आज हम ये जान पाए हैं की हमारी धरती गोल है. आमतौर पर गणना में उपयोग किया जाने वाला पाई का अनुमानित मूल्य 3.14 है. Pi का एक और मूल्य 22/7 है. पाई दिवस को 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ द्वारा मान्यता दी गई थी. जिसके बाद 2019 में, यूनेस्को के 40वें आम सम्मेलन ने पाई दिवस को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया.

जानें क्यों मार्च में ही मनाया जाता है ये दिवस

Pi की वैल्यू 3.14 है. संख्या का प्रारंभिक अंक तीन है इस प्रकार इसे मार्च में मनाया जाता है क्योंकि यह वार्षिक कैलेंडर में तीसरा महीना है. दिनांक और संख्या 14 के अनुसार यह मार्च की 14 वीं तारीख को मनाया जाता है. इस दिन के बारे में एक और दिलचस्प बात यह यह है कि इस गणितीय निरंतर दिन का उत्सव दोपहर 1.59 बजे शुरू होता है ताकि यह Pi का अनुमानित मूल्य 3.14159 हो जाए.

पाई (π) की खोज किसने की थी ?

पाई (π) की खोज ग्रीक के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ आर्कमिडीज (287–212 ई.पू.) द्वारा की गयी थी. हालांकि कुछ भारतीय विद्वानों के द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट को भी पाई (π) की खोज का श्रेय दिया जाता है. आर्यभट्ट द्वारा भी अपने सूत्र के माध्यम से पाई (π) के सन्निकट मान को ज्ञात किया गया था. पाई (π) के लिए पाई चिन्ह “π” को सर्वप्रथम ब्रिटिश गणितज्ञ विलियम जोंस द्वारा सुझाया गया था. लियोनार्ड यूलर को भी पाई चिन्ह “π” के प्रयोग का श्रेय दिया जाता है.

क्या है पाई (π) के उपयोग

पाई (π) के गणितीय क्षेत्र में विभिन उपयोग है. यहाँ आपको पाई (π) के मुख्य उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है :-

वृत्त की परिधि ज्ञात करने में

वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करने में

नदी पथ की लम्बाई ज्ञात करने में

विभिन वृताकार वस्तुओ के क्षेत्रफल ज्ञात करने में

पृथ्वी की आकृति के निर्धारण में

तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने में

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola