World Patient Safety Day 2022: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस कल, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

World Patient Safety Day 2022: 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. यह दिवस रोगियों, परिवारों, देखभाल करने वालों, समुदायों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य देखभाल नेताओं और नीति निर्माताओं को रोगी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए एक साथ लाता है.

विज्ञापन

World Patient Safety Day 2022: रोगी सुरक्षा के लिए वैश्विक जागरूकता पैदा करने और लोगों से स्वास्थ्य सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का आग्रह करने के लिए 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) मनाया जाता है. यह दिवस रोगियों, परिवारों, देखभाल करने वालों, समुदायों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य देखभाल नेताओं और नीति निर्माताओं को रोगी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए एक साथ लाता है.

दिन का इतिहास

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस – 2019 में विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) द्वारा “रोगी सुरक्षा पर वैश्विक कार्रवाई (Global action on patient safety)” पर संकल्प WHA72.6 के माध्यम से 17 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है. इसे 25 मई 2019 को 72वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में अपनाया गया था.

क्या है विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का उद्देश्य?

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस को माने के पीछे कुछ अहम उद्देश्य हैं. इनमें रोगी सुरक्षा की वैश्विक समझ को बढ़ाना सबसे बड़ा उद्देश्य है. इसके अलावा रोगी के स्वास्थ्य की देखभाल की सुरक्षा में सार्वजनिक सहभागिता बढ़ाने और उसकी हानि को कम करने के लिए वैश्विक कार्यों को बढ़ावा देना भी शामिल है. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस को मनाने के पीछे वजह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के महत्व से जुड़े तथ्य के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना भी है.

मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा में निवेश

मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा में निवेश करने से न केवल इससे होने वाले आर्थिक नुक्सान को रोका जा सकता है, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव किये जा सकते हैं. उदाहरण स्वरुप संयुक्त राज्य अमेरिका को ले लीजिये जहां 2010 से 2015 के बीच अस्पतालों में स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार करके एक वर्ष में लगभग 2,800 करोड़ अमेरिकी डॉलर की बचत की गयी थी . मरीजों की भागीदारी से न केवल बेहतर तरीके से इलाज संभव हो पाता है बल्कि इसके साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा में भी सुधार किया जा सकता है. इलाज की प्रक्रिया में मरीजों की भागीदारी जहां स्वास्थ्य को होने वाले नुक्सान को 15 फीसदी तक कम कर सकती है . वहीं इलाज पर हो रहे व्यर्थ और बेतहाशा के खर्चों को कम करके हर साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के अरबों डॉलर की बचत भी की जा सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola