World Hindi Day 2023 Speech: विश्व हिंदी दिवस पर यहां से तैयार करें भाषण, होगी तारीफ, गूंज उठेगी तालियां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jan 2023 5:33 PM

विज्ञापन

World Hindi Day 2023 Speech and Bhasan Ideas: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है. यहां हम आपको हिंदी दिवस पर भाषण और स्पीच को लेकर टिप्स और आइडियाज दे रहे हैं.

विज्ञापन

World Hindi Day 2023 Speech: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी को विश्वव्यापी भाषा बनाने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाने की शुरुआत की गई थी. हिंदी दिवस के कार्यक्रमों में हिंदी निबंध प्रतियोगिता, अनुवाद प्रतियोगिता, हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, हिंदी दिवस भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल हैं. यहां हम आपको हिंदी दिवस पर भाषण और स्पीच को लेकर टिप्स और आइडियाज दे रहे हैं.

हिंदी दिवस पर ऐसे तैयार करें आसान भाषण

यदि आप चाहते हैं कि भाषण की शुरुआत के साथ तालियों की गड़गड़ाहट व वाहवाही का नारे आपकी आवाज को बुलंद कर दें और लोगों के चेहरों पर अपनी मातृ भाषा के प्रति एक अलग ही जोश देखने को मिले तो अपने भाषण की शुरुआत हिंदी पर दमदार कविता व पंक्ति के साथ लोगों को हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं देने के साथ करें. यकीन मानिए सभागार में उपस्थित लोग अपनी कुर्सी से खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. इसके लिए सबसे पहले मंच पर प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण, श्रोतागण व साथियों का अभिवादन करें और तैयार किए गए भाषण को पूरे जज्बे के साथ बेझिझक लोगों के सामने पेश करें. ध्यान रहे स्पीच के दौरान लोगों को राष्ट्रीय हिंदी दिवस व विश्व हिंदी दिवस के बीच अंतर को बताना ना भूलें. तथा हिंदी के इतिहास व महत्व का जिक्र अवश्य करें.

हिंदी दिवस पर भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, अध्यापकगण, व मेरे प्यारे साथियों आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज हम सभी हिंदी दिवस के अवसर पर सभागार में उपस्थित हुए हैं. प्रत्येक भारतीय के लिए आज का दिव बेहद गर्व का दिन है. हिंदी भाषा वक्ताओं की ताकत है, लेखकों का अभिमान है. यह महज भाषा नहीं बल्कि हम भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है, हमारी आन बान शान है. हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हम जैसा बोलते हैं ठीक वैसे ही लिखते हैं. हिंदी को राष्ट्र की अस्मिता और प्रणम्य का प्रतीक माना जाता है. इसके हर शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन सी व्यापकता है. अक्सर लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं.

बता दें राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था. आजादी के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा विवाद था. ऐसे में संविधान सभा ने एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया था. वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना है. तथा लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करना है. श्रोताओं की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए आप भाषण के बीच आप जीवन से जुड़ी किसी कहानी का जिक्र कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola