Work From Home Mental Health Tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री
Published by : Priya Gupta Updated At : 06 Jul 2025 3:27 PM
mental health tips (ai image)
Work From Home Mental Health Tips: अगर आप भी ऑफिस या घर के काम लगातार करते हुए थक गए है? और चाहते है अपने मन को शांत और स्थिर रखना, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मेंटल हेल्थ से जुड़ी कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
Work From Home Mental Health Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में काम का प्रेशर बहुत ज्यादा होते जा रहा है. लोग बेहतर करियर, ज्यादा पैसा और सफलता पाने के लिए अपना ख्याल रखना भूलते जा रहे हैं. ऐसे में अपने मेंटल हेल्थ को लंबे समय तक नजरअंदाज करके काम करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी घर बैठे वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस जाकर काम करते हैं और अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो आज आपको इस आर्टिकल में काम करते हुए मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
समय का सही इस्तेमाल (Time Management)

काम करते वक्त समय का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है. आपको काम करने के दौरान अपने मन को शांत और एक जगह पर स्थिर रखना चाहिए. इससे आपका दिमाग सही तरीके से काम करने में फोकस करता है.
हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle)

अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत आवश्यक है. इसके लिए आपको सबसे पहले हेल्दी और पौष्टिक सब्जी, फल खाना चाहिए. ये आपके शरीर और दिमाग दोनों को ऊर्जा देने में मदद करता है.
नींद पूरी करना (Sleep For Better Health)

इसके लिए आपको रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लेना चाहिए, क्योंकि नींद पूरी न हो तो थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. इसके अलावा, आपको रोज एक्सरसाइज या योग करना चाहिए, जिससे आपक बॉडी भी फिट रहे.
सोशल मीडिया से दूरी रखें (Maintain distance from social media)

दिन भर मोबाइल और लैपटॉप चलाने से दिमाग थक जाता है, जिससे टेंशन बढ़ता है. आप हर दिन कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर रहें. इसके अलावा, सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी, ईमेल और मैसेज चेक करने का एक अलग टाइम बनाएं. बार-बार नोटिफिकेशन देखने की आदत से मन भटकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है.
ये भी पढ़ें: Lifestyle Tips: बालकनी में झूला- सजावट ही नहीं, क्रिएटिविटी और सुकून का जरिया
ये भी पढ़ें: Lifestyle Tips: सुबह सैर करने के गजब फायदे, जानकार हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










