घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Feb 2026 11:23 AM
बैंगन मटर की सब्जी (AI Image)
Baingan Matar Sabji: लंच में गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें बैंगन मटर की सब्जी. आइए जानते हैं बैंगन मटर की सब्जी को तैयार करने का तरीका.
Baingan Matar Sabji: आलू बैंगन की सब्जी, बैंगन के पकौड़े, बैंगन का भरता, बैंगन चोखा या दही बैंगन को तो आपने भी ट्राई किया होगा. अगर आप बैंगन से कुछ अलग डिश बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन मटर की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. खासकर सर्दियों के मौसम में ये सब्जी और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, क्योंकि इस समय ताजे हरे मटर आसानी से मिल जाते हैं.
बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बैंगन- 2
- मटर- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटे हुआ
- टमाटर- 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- सरसों का पेस्ट- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
बैंगन मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?
- बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप पानी में डालकर छोड़ दें.
- अब एक कड़ाही में 3 चम्मच तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा और मेथी दाना को डाल दें. जीरा चटकने लगे तो कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब आप टमाटर का पेस्ट डाल दें. फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सरसों का पेस्ट और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- मसालों को अच्छे से पका लें. अब कटे हुए बैंगन और मटर को डालकर मसाले के साथ मिक्स करें. इसे ढककर पका लें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. बैंगन को नरम होने तक पका लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर ढककर पका लें. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो गरम मसाला डालें और 2 मिनट और पका लें. इसके बाद आप बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










