Skydiving: क्या है स्काई डाइविंग? भारत में ले सकते हैं इसका एक्सपीरियंस? जानें

Updated:
विज्ञापन
Skydiving: क्या है स्काई डाइविंग? भारत में ले सकते हैं इसका एक्सपीरियंस? जानें

Skydiving: अगर आप भी एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर स्काईडाइविंग क्या है और क्या आप इसका एक्सपीरियंस भारत में ले सकते हैं.

विज्ञापन

Skydiving: स्काई डाइविंग! एक ऐसा एक्सपीरियंस जिसे हर युवा महसूस करना चाहता है. अक्सर इसे हमनें मूवीज में देखा है. यह एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो आपको रोमांच से भर देता है. स्काई डाइविंग को पैराशूटिंग के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपको अपने लाइफ में कुछ रोमांचक करने की चाह है तो ऐसे में स्काई डाइविंग ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको स्काई डाइविंग से जुड़ी कुछ बातें बताने वाले हैं. आज हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या आप भारत में स्काई डाइविंग का अनुभव ले सकते हैं. तो चलिए डीटेल से जानते हैं.

क्या है स्काई डाइविंग?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर स्काई डाइविंग होता क्या है तो बता दें यह पैराशूटिंग का ही एक नया तरीका है और इस समय काफी ज्यादा प्रचलन में भी है. आप ने अक्सर इस स्पोर्ट्स को मूवीज और टेलीविज़न पर ही देखा होगा. स्काई डाइविंग के आपको एक उड़ते हुए हैलीकॉप्टर से पैराशूट की मदद से जंप करना होता है. इसके बाद जब आप जमीन से कुछ ऊंचाई पर रहते हैं तो पैराशूट को खोल लेना होता है. इसके बाद आप धीरे-धीरे सुरक्षा पूर्वक जमीन पर लैंड कर जाते हैं.

भारत में कहां कर सकते हैं स्काई डाइविंग?

भारत में इन जगहों पर कर सकते हैं स्काई डाइविंग:
धाना मध्य प्रदेश
आमबी घाटी महाराष्ट्र
डीसा गुजरात
पॉन्डिचेरी तमिलनाडु
मैसूर कर्नाटक
हैदराबाद तेलंगाना
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

स्काई डाइविंग में कितना समय लगता है?

औसतन, स्काई डाइविंग में आपके फ्लाइट से कूदने से लेकर उतरने तक लगभग 5-7 मिनट का समय लगता है. हवाई जहाज को सूटेबल ड्रॉप जोन तक पहुंचने में अतिरिक्त 20 मिनट का समय लगता है

क्या स्काई डाइविंग के दौरान ले सकते हैं सांस?

कई लोगों का कहना है कि आप स्काई डाइविंग के दौरान सांस नहीं ले सकते हैं. लेकिन, स्काइडाइविंग करते समय आप सामान्य रूप से सांस ले सकते हैं. यहां तक कि फ्री फॉल के दौरान भी, जब आप 160 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से गिर रहे हों.

क्या स्काई डाइविंग खतरनाक है?

आंकड़ों की मानें तो, हर साल एस्टिमेटेड 3 मिलियन जम्प्स में से, फैटलिटी काउंट सिर्फ 13 है. स्काइडाइव से मरने की यह 0.0004 प्रतिशत संभावना है.

क्या स्काई डाइविंग से पहले पी सकते हैं शराब?

नहीं, स्काई डाइव पर जाने से कम से कम 24 घंटे पहले आपके शरीर में कोई शराब या नशीले ड्रग्स नहीं होने चाहिए.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर स्काई डाइविंग होता क्या है तो बता दें यह पैराशूटिंग का ही एक नया तरीका है और इस समय काफी ज्यादा प्रचलन में भी है. आप ने अक्सर इस स्पोर्ट्स को मूवीज और टेलीविज़न पर ही देखा होगा. स्काई डाइविंग के आपको एक उड़ते हुए हैलीकॉप्टर से पैराशूट की मदद से जंप करना होता है. इसके बाद जब आप जमीन से कुछ ऊंचाई पर रहते हैं तो पैराशूट को खोल लेना होता है. इसके बाद आप धीरे-धीरे सुरक्षा पूर्वक जमीन पर लैंड कर जाते हैं.