नींबू नहीं, इस बार बनाएं तरबूज की शिकंजी, मेघना ने बताई रेसिपी

वॉटरमेलन शिकंजी (फोटो – इंस्टाग्राम @meghnasfoodmagic)
Watermelon Shikanji: गर्मियों में नींबू से बनी शिकंजी के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप वॉटरमेलन शिकंजी तैयार कर सकते हैं.
Watermelon Shikanji: गर्मियों के दिनों में बाजार में तरबूज खूब देखने को मिलता है और ये लगभग हर घरों में खाना पसंद किया जाता है. आमतौर पर जब हम तरबूज घर लाते हैं, तो इसे काटकर ऐसे ही या थोड़ा नमक डालकर खा लेते हैं. गर्मी के मौसम में तरबूज खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही शरीर को ठंडक देने का काम भी करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसी तरबूज से आप एक मजेदार शिकंजी भी तैयार कर सकते हैं? जी हां, अगर आप भी तरबूज से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल से वॉटरमेलन शिकंजी बनाने का आसान तरीका जान सकते हैं. इस खास रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @meghnasfoodmagic पर शेयर किया गया है, जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं.
शिकंजी मसाला बनाने का तरीका क्या है?
सबसे पहले 1 छोटी चम्मच साबुत काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच सौंफ और 2 चम्मच खड़ी शक्कर (या शहद) को पीस लें या कूट लें. जब यह पाउडर जैसी बन जाए, तब इसमें स्वादानुसार काला नमक और 1 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं. आपका शिकंजी मसाला तैयार है.
वॉटरमेलन शिकंजी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में ठंडे तरबूज के टुकड़े डालें. अब इसमें 1 छोटी चम्मच शिकंजी मसाला, 1 नींबू का रस, कुछ ताजे पुदीने के पत्ते और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें. आपकी ठंडी-ठंडी तरबूज शिकंजी तैयार है.
- अब इसे आप एक गिलास में 1 छोटी चम्मच भीगे हुए सब्जा बीज (या चिया सीड्स) डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. अब इसके ऊपर तैयार तरबूज शिकंजी डालें. अंत में कुछ तरबूज के टुकड़े और ताजे पुदीने के पत्तों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










