Viral Video: शेफ ने टेबल पर ऐसे परोसा खाना कि लोग मांगने लगे पानी, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: इस दुनिया में अजब गजब के लोग हैं, शौक के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं, क्योंकि एक वीडियो ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और यही कहेंगे ये क्या तरीका है.

विज्ञापन

Viral Video: इस दुनिया में अजब गजब के लोग हैं, शौक के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं, क्योंकि एक वीडियो ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और यही कहेंगे ये क्या तरीका है. वीडियो में एक शेफ द्वारा रजनीकांत स्टाइल में टेबल पर खाना परोसते वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दुनिया में लोगों की शौक भी निराली है, कुछ लोगों को खाने की, तो कुछ को खिलाने की आदत होती है इसके लिए कुछ लोग बड़ी शिद्दत से लजीज व्यंजन पका पाते हैं, तो कुछ लोग शौकिया शेफ बन जाते हैं. इसका उदाहरण है आपके सामने ये वीडियो. इस वीडियो में शेफ ने लजीज व्यंजन बनाने के लिए निंजा टेक्निक अपनाया है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए लोग हैरान रह जाएंगे.

https://twitter.com/TheBest_Viral/status/1613996934682841124

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शेफ टेबल पर व्यंजन को डेकोरेट कर रहा है. बगल में एक छोटी बच्ची और मां भी है. यह टेबल काफी मॉडर्न नजर आ रहा. इस टेबल में गैस स्टोव लगा है. वह शेफ गैस को ऑन कर सबसे पहले अपनी हथेली पर आग लगाता है. इसके लिए वह किसी खास प्रकार के ग्लब्स का इस्तेमाल करता है. वहीं टेबल पर बैठी छोटी बच्ची सेफ के खाना परोसने के निंजा टेक्निक को देखती है और उनसे बाते करती है. इसके बाद सेफ इस बारे मे बच्ची से कुछ कहता है और डिश को गैस स्टोव पर फ्राई करने के लिए रख देता है. फिर टेबल पर रखी गिलास को उठाता है. गिलास का पानी उस डिश पर डाल देता है. इसके बाद शेफ अपने हाथ को भाप के उपर रखता है जिसके बाद उस पैन में आग लग जाती है. ऐसा अक्सर तड़का लगाने के समय करते देखा जा चुका है. आग को देख बच्ची डर जाती है और मां के गले लग जाती है. वहीं, मां अपनी बच्ची को आंचल में समेट लेती है.

वीडियो को Lo+Viral ने शेयर किया है

इस वीडियो को Lo+Viral ने ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है. बताएं आपको कि इस वीडियो को अबतक 32 हजार बार देखा गया है. वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को कई लोगो ने गुस्सा वाला इमोजी भेजा है तो कई ने शेफ की खूब तारीफ भी की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola